प्रद्युम्न और सतीश आज भरेंगे पर्चा

X
By - स्वदेश डेस्क |12 Oct 2020 6:30 AM IST
Reading Time: ग्वालियर। विधानसभा उप चुनाव की घोषणा के बाद प्रत्याशियों का पर्चे भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को ग्वालियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर और ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार अपना अपना पर्चा भरेंगे।
जानकारी के मुताबिक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सुबह 9 बजे कोटेश्वर मंदिर पर दर्शन करने के पश्चात काफिले के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय रवाना होंगे। वहीं सतीश सिंह सिकरवार दोपहर 12 बजे अचलेश्वर मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद पर्चा भरने जाएंगे।ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल 14 सितंबर को पर्चा भरेंगे। वहीं ग्वालियर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा एवं डबरा से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे 13 सितंबर को पर्चा भरने जाएंगे।
Next Story
