Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर की जनता को गुमराह करने आ रहे कमलनाथ: तोमर

ग्वालियर की जनता को गुमराह करने आ रहे कमलनाथ: तोमर

यात्रा को लेकर भाजपा ने बोला हमला, विरोध में आज दो घंटे देगी धरना

ग्वालियर की जनता को गुमराह करने आ रहे कमलनाथ: तोमर
X

ग्वालियर, न.सं.। 18 सितम्बर को ग्वालियर आ रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की यात्रा को लेकर भाजपा ने उन्हें घेरने की तैयारी की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिन कमलनाथ द्वारा मुख्यमंत्री रहते पंद्रह महीने तक ग्वालियर में पैर तक नहीं रखा और सिर्फ छिंदवाड़ा के विकास के लिए पैसा आवंटित करते रहे। ऐसे में वे यहां आकर जनता को गुमराह करने के सिवा कुछ नहीं करेंगे। उनके झूठ का खुलासा हो चुका है। जिसे अब जनता भी समझ चुकी है। यह हमला ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पत्रकारों से चर्चा करते दौरान बोला।

उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी 21 महीने बाद ग्वालियर आ रहे हैं। 2018 के चुनाव में कमलनाथ ग्वालियर की जनता को भ्रमित एंव गुमराह करके मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद एक बार भी ग्वालियर आने की चेष्ठा नहीं की और न ही ग्वालियर में किसी भी प्रकार के विकास कार्य को गति देने का प्रयास किया। लगातार व्यापारियों में व किसानों में, बेरोजगार नौजवानों में अपनी 15 महीने की सरकार में केवल भय, भूख व भ्रष्टाचार, दलाली, प्रशासनिक अधिकारियों को डरा-धमकाकर तबादला उद्योग के अलावा कोई कार्य नहीं किया। वे पहले 2018 के चुनावी वचन पत्र में किए गए वादे क्यों पूरे नहीं किए, जनता को इसका जवाब दें। मध्यप्रदेश की जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी हमेशा साथ थी, साथ है और साथ रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश एक बार पुन: विकास पथ पर तेजी से चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ को जनता के साथ खड़े होकर आईना दिखाएगी। भाजपा नेताओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 21 महीने बाद पहली बार ग्वालियर आगमन का जनता के साथ मिलकर विरोध करते हुए उनसे जवाब मांगते हुए 18 सितंबर को सत्य एवं अंहिसा के प्रतीक महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक दो घंटे का धरना देने का निर्णय लिया। वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा का झूठ बोले कौआ काटे कार्यक्रम के तहत दोपहर एक बजे पड़ाव चौराहे पर झूठे एवं फरेबी कमलनाथ के ग्वालियर दौरे का विरोध कर जवाब मांगेगा। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, वेदप्रकाश शर्मा, जयसिंह कुशवाह, अभय चौधरी, राकेश जादौन, बृजेंद्र सिंह जादौन, राकेश माहौर मौजूद थे।

ग्वालियर की जनता को जवाब दें कमलनाथ

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि 10 दिन में दो लाख तक किसान कर्जमाफी का वादा किया, झूठा निकला। युवाओं को 4 हजार रुपए महीना बेरोजगारी भत्ते का झांसा दिया। कन्यादान योजना में 51 हजार की कोरी घोषणा कर सरेआम बेटियों को ठगा। गेंहूं पर बोनस, फसल बीमा, किसान समृद्धि निधि को भी डकार गए। लाडली लक्ष्मी योजना से नन्हीं बेटियों को भी तरसाया। गरीबों का सहारा बनी संबल योजना को तहस नहस किया। गरीबों के लिए स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के ढाई लाख आवास लौटाए। राज्य बीमारी सहायता योजना बंद कर मुफ्त इलाज सुविधा छीनी। मेधावी छात्र योजना के स्मार्ट फोन, लैपटॉप सब बंद कर दिए। भूमाफिया के नाम पर आतंक बरपाया गया, भ्रष्टाचार किया गया। चंबल एक्सप्रेस वे जैसी महत्वाकांक्षी योजना को ठंडे बस्ते में डाला। पंचायतों के विकास का पैसा रोक दिया। मीसाबंदियों की पेंशन रोकने का घृणित कार्य किया।

Updated : 13 April 2024 12:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top