ग्वालियर में सागर ने किया पिता प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थन में जनसंपर्क

ग्वालियर में सागर ने किया पिता प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थन में जनसंपर्क
X

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर के समर्थन में उनके पुत्र रिपुदमन सिंह तोमर (सागर भैय्या) ने सोमवार को अपने विधान सभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क करते हुए क्षेत्र की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित होता ग्वालियर इस बात का साक्षी है कि विकास के लिए आपके सेवक और पिताश्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कोई कमी नहीं छोड़ी है।


इस अवसर पर भाजपा महाराजा मानसिंह तोमर मंडल के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा रानी लक्ष्मीबाई मंडल के अध्यक्ष मनमोहन पाठक, उदय अग्रवाल, राजू सेंगर, जबरसिंह राजपूत, पार्षद अंजना हरीबाबू शिवहरे, सोनू त्रिपाठी, हरीश यादव, विजय भावानी, हरीश जैन, सुनीता परिहार, जण्डेल सिंह गुर्जर, उमेश जोशी, अखिलेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, लव गुप्ता, पार्षद सोनू त्रिपाठी, कुलदीप सिंह चैहान, अरुण बाजपेयी, मुकेश वाजपेयी, गोविंद पाल, यशपाल सिंह चैहान, पूरन सिंह भदौरिया, महेश तोमर, अजय मेहता सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।

Tags

Next Story