Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
X

ग्वालियर। प्रदेश के साथ-साथ ग्वालियर जिले में कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश में आमजनों के साथ नेताओं और बड़े प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह एवं उनके मंत्रियों और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बाद अब पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट के माध्यम से दी है।जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने आज ट्वीट कर बताया कि - 'वे पिछले 7-8 दिन से ग्वालियर में थे। अस्वस्थता महसूस होने एवं डॉक्टरों की सलाह पर मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान जो भी मेरे संपर्क में आये हैं अपना टेस्ट करवा लें।'


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि -'भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मेरे मित्र प्रभात झा के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे उन्हें शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें।'



Updated : 4 Sep 2020 1:35 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top