इंसानियत हुई शर्मसार, खुले में किया शव का पोस्टमार्टम
स्वदेश डेस्क | 8 Aug 2020 9:34 AM GMT
X
X
ग्वालियर। जिले के भितरवार क्षेत्र में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। भितरवार में आज एक महिला के शव का पोस्टमार्टम खुले में ही करने का मामला सामने आया है। यहाँ सुलभ शौचालय के बाहर स्थित एक चबूतरे पर ही कर दिया। ये मामला सामने आने के बाद काफी गरमा गया है। स्थानीय लोगों की माने तो प्रशासन की अनदेखी के चलते पहले भी कई बार खुले में पोस्टमार्टम किया जा चूका है।
जानकारी के अनुसार भितरवार निवासी एक महिला का शव फांसी पर लटका मिला था। जिसके बाद पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पीएम के लिए पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया था। जहाँ स्टाफ ने स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्थित सुलभ शौचालय के चबूतरे पर ही खुले मेें महिला के शव पोस्टमार्टम कर दिया । जिसके बाद स्ताहनीय लोगों ने प्रशासन से इसकी शिकायत की है।
Updated : 8 Aug 2020 9:40 AM GMT
Tags: #Gwalior #Corona #Postmortem
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire