Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सफेद रंग की स्कूटी एवं मुँह पर काला कपडा की निशानदेही पर पकडे गए आरोपी रिपोर्टर :-जितेंद्र सिंह राजावत

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
X

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में बीते रोज एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर जबरन हथियार की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस द्वारा दबोच लिया गया है। ग्वालियर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है,पकड़े गए आरोपियों पर दुष्कर्म की धारा में अपराध पंजीबद्ध करते हुए पुलिस के द्वारा उनसे पूछताछ कर रही है।


जानकारी में बता दें की ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी के द्वारा बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के मामले की जानकारी देते हुए बताया गया बहोड़ापुर थाना अंतर्गत घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारादात को अंजाम दिया गया था। पुलिस टीम के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ सफेद रंग की स्कूटी पर आया था। इसी आधार पर पुलिस टीम द्वारा स्कूटी की तलाश की गई। जिसके बाद मोतीझील रोड पर एक सफेद रंग की स्कूटी पर खड़े दो लोग आपस में कुछ बात कर रहे थे। पुलिस टीम को आता देख दोनों संदिग्ध व्यक्तियों ने स्कूटी सहित भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्धों को पीछाकर पकड़ लिया। पकड़े गये दोनों संदिग्धों का उक्त दुष्कर्म की घटना करने वाले बदमाशों के हुलिया से मिलान किए जाने पर सही पाया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों बदमाशों से की गई पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन हम दोनों रामपुरी में चोरी करने के लिए गये थे, तब आरोपियों को एक महिला अपने घर में अकेली दिखाई दी ,उसके बाद मुख्य आरोपी महिला के घर में उसके पीछे-पीछे घुस गया व दूसरा आरोपी दुष्कर्म में सहयोग करते हुए उस महिला के घर के बाहर पहरा देने के लिए खड़ा हो गया। आरोपी ने अपनी कमर से कट्टा निकालकर महिला के सिर पर मारा जिसे वह गिर पड़ी थी। आरोपी के द्वारा उसके बाद महिला से दुष्कर्म किया गया। उसके बाद दोनों आरोपी घटना के बाद स्कूटी पर बैठकर भाग निकले। दुष्कर्म करने वाले आरोपी की निशादेही पर उसके पास से मूंह बांधने वाला काले रंग का कपड़ा बरामद किया गया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार व घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। एवं उन्होंने अभी तक और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है उनकी भी पूछताछ आरोपियों से की जा रही है।

Updated : 13 April 2024 12:54 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

City Desk

Web Journalist www.swadeshnews.in


Next Story
Top