Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > दंपत्ति के साथ बदसलूकी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

दंपत्ति के साथ बदसलूकी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

दंपत्ति के साथ बदसलूकी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
X

ग्वालियर। शहर के सिटी सेंटर क्षेत्र में एक दंपत्ति के साथ हैवानियत दिखाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी अब भी फरार है। जिसे पुलिस तलाश कर रही है। इस घटना में पांच आरोपियों को नामजद किया गया था।जिसमें से एक पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। जिसने काबुल किया की महिला पर बीयर उसी ने डाली थी। पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद कल कोर्ट में पेश करेगी।

बता दें की बीते दिनों सिटी सेंटर क्षेत्र में रात के समय खाना खाकर लौट रही एक दंपत्ति के साथ इन बदमाशों ने हैवानियत दिखाई थी। आरोपियों ने पति के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी थी एवं जलती सिगरेट से जलाया था। वहीँ महिला घसीटकर सड़क किनारे ले गए। उसके साथ छेड़खानी करने के साथ बीयर की बोतल उड़ेल दी एवं अगवा करने का प्रयास किया। इसके बाद दंपति ने थाने पहुंच घटना की शिकायत की थी। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर दंपत्ति को वापस लौटा दिया था। बाद में घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही की।

Updated : 13 April 2024 12:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top