मधुर मराठी मंच की काव्य गोष्ठी आयोजित

मधुर मराठी मंच की काव्य गोष्ठी आयोजित
X
काव्य गोष्ठी की शुरूआत मोरेश्वर डोंगरे की कविता वेगला आनंद से हुई

ग्वालियर। मधुर मराठी मंच की मासिक मराठी काव्य गोष्ठी रविवार को सराफा के नहारखाना में हुई। गोष्ठी के मुख्य अतिथि व्यंकटेश वी वाकडे और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्नेहा चिटनिस कोरबा थी। अध्यक्षता डॉ. ईश्वरचन्द्र करकरे ने की। काव्य गोष्ठी की शुरूआत मोरेश्वर डोंगरे की कविता वेगला आनंद से हुई। अशोक शिरढोणकर ने अपनी कविता एक होती भाउली सुनाई।

हरि धारकर ने आकाश दर्शन का काव्य पाठ किया। गोष्ठी का समापन स्नेहा चिटनिस की दो मराठी कविता नसीन एवं भाग्य का काव्य पाठ से हुआ। संचालन राजेन्द्र टेम्बे एवं आभार अशोक शिरढोणकर ने व्यक्त किया। इस मौके पर स्नेहा चिटनिस का सम्मान किया गया।

Tags

Next Story