Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर-चंबल में आयोजित होगा वृहद वृक्षारोपण अभियान, 4 लाख पौधे रोपे जाएंगे

ग्वालियर-चंबल में आयोजित होगा वृहद वृक्षारोपण अभियान, 4 लाख पौधे रोपे जाएंगे

ग्वालियर-चंबल में आयोजित होगा वृहद वृक्षारोपण अभियान, 4 लाख पौधे रोपे जाएंगे
X

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में एक ही दिन में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर 4 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए सभी जिले तैयारी करें। यह निर्देश संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना ने बुधवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के कलेक्टरों की बैठक में कही। कमिश्नर ने दोनों संभाग की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में राजस्व प्रकरणों की समीक्षा, कोरोना के संक्रमण के संबंध में समीक्षा के साथ वृहद वृक्षारोपण अभियान के संबंध में भी विस्तृत चर्चा कर दिशा-निर्देश गए। बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कमिश्नर आशीष सक्सेना ने कहा कि कोरोना के दौरान हमें ऑक्सीजन की जिस प्रकार की कमी महसूस हुई है उसको देखते हुए वातावरण में पर्याप्त ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को रोपने का अभियान चलाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में अगस्त माह के किसी एक दिन को निर्धारित कर वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया जाए। इसके लिये सभी जिलों के कलेक्टर अपने जिलों में वृक्षारोपण की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करें।

आम जनता का अभियान -

संभाग आयुक्त ने कहा कि वृक्षारोपण का अभियान केवल सरकारी अभियान न होकर आम जन को जोड़कर चलने वाला अभियान बनाया जाए। जिले के हर व्यक्ति की उसमें भागीदारी सुनिश्चित की जाए। वृक्षारोपण में इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि अधिक से अधिक पौधे 6 फीट हाईट के रोपे जाएं। वृक्षों की देखभाल की जवाबदारी भी जिम्मेदार नागरिकों को सौंपी जाए। वृक्षारोपण के कार्य में जन सहभागिता हो इसके भी प्रयास किए जाएं। एक दिन निर्धारित कर ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया जाए। उन्होंने सभी कलेक्टरों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों में लक्ष्य अनुरूप वृक्षारोपण की कार्ययोजना तैयार कर उसकी तैयारियां करें। ग्वालियर जिले में एक लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अन्य जिलों में भी लक्ष्य निर्धारित कर वृहद वृक्षारोपण का अभियान चलाया जायेगा।


Updated : 12 Oct 2021 10:24 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top