Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > महिलाओं ने 500 से अधिक पौधे लगाए

महिलाओं ने 500 से अधिक पौधे लगाए

महिलाओं ने 500 से अधिक पौधे लगाए
X

ग्वालियर, न.सं.। कर्तव्य जन सामाजिक संस्था की ओर से ऑनलाइन सावन हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं के श्रंगार ने इस कार्यक्रम को और अधिक सुंदर बना दिया। इस मौके पर महिलाओं ने पेड़ -पौधों के साथ सेल्फी ली और बगीचों में पौधे लगाए। इस प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण को बचाने और सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया। प्रतियोगिता में ग्वालियर एवं ग्वालियर से बहार की 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया तथा 500 से अधिक पौधे लगाए। प्रतियोगिता में इंदौर से संध्या पाण्डेय, तृप्ति उपाध्याय, बैंगलोर से पूजा जैन, ऐश्वर्या जादौन, नीलम गर्ग, कोमल पाल, बबीता गुप्ता एवं सुलेखा शर्मा की भूमिका सराहनीय रही। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष खुशबू गुप्ता, मिसेज इंडिया पूनम सप्रा, फिल्म एक्टर्स संघमित्रा कौशिक रहीं। संस्था की ओर संस्था अध्यक्ष शैलजा शर्मा, संस्था संरक्षक भारती राजोरिया, संरक्षक शोभा सिकरबार, डॉ.बीना प्रधान, जय श्री बाथम एवं रेनू जैन ने महत्वूपर्ण भूमिका निभाई।

Updated : 3 Aug 2020 1:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top