Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > 18 माह बाद राहु, केतु बदलेंगे राशि, होंगे आश्चर्यजनक परिवर्तन

18 माह बाद राहु, केतु बदलेंगे राशि, होंगे आश्चर्यजनक परिवर्तन

18 माह बाद राहु, केतु बदलेंगे राशि, होंगे आश्चर्यजनक परिवर्तन
X

ग्वालियर, न.सं.। आकाश में ग्रहों की चाल लगातार नई-नई स्थितियां पैदा कर रही हैं। ज्योतिष के नो ग्रहों में होने वाले परिवर्तन हर किसी को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। कभी यह परिवर्तन अत्यंत सुख तो कभी यह परिवर्तन अति विकराल होते हैं। ऐसे ही इस वर्ष का सबसे बड़ा महा परिवर्तन 23 सितंबर बुधवार को होने जा रहा है जो काफी विकराल स्थितियों को पैदा करने का संकेत दिखाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश सोनी के अनुसार 18 महीने बाद 23 सितंबर 2020 दिन बुधवार को सुबह 8.20 पर हमेशा वक्र गति से चलने वाले राहु ग्रह मिथुन राशि को छोड़कर दैत्य गुरु-शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे तथा केतु उनसे ठीक 180 डिग्री के कोण पर मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। राहु के दैत्य गुरु व शुक्र की राशि में जाने से तथा केतु के ग्रहों के सेनापति मंगल के घर जाने से कई प्रकार की अचानक घटनाएं घटित होंगी। इस परिवर्तन से सत्ता पक्ष में बेचैनी बढ़ेगी, राजनीतिक कलह के साथ सरकार की नीतियों में अप्रत्याशित परिवर्तन देखने को मिलेंगे। राहु और केतु के राशि परिवर्तन से मिथुन, कर्क, कन्या, मकर, मीन राशि में जातकों के लिए शुभ रहेगा। वहीं मेष, वृषभ, सिंह और धनु राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Updated : 20 Sep 2020 1:01 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top