Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > तैरते रंगमंच पर शीतल फुहारों के बीच होगा पिंगलनाम नवसंवत्सर का स्वागत

तैरते रंगमंच पर शीतल फुहारों के बीच होगा पिंगलनाम नवसंवत्सर का स्वागत

नलनाम नवसंवत्सर का विदाई महोत्सव आज

तैरते रंगमंच पर शीतल फुहारों के बीच होगा पिंगलनाम नवसंवत्सर का स्वागत
X

ग्वालियर,न.सं.। भारतीय संस्कृति एवं परम्परा को बढ़ावा देने तथा देश की युवा पीढ़ी को भारत की परम्पराओं से अवगत कराने व भारतीय संस्कारों को सिंचित करने के लिये नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रतिवर्ष हिन्दू नववर्ष नव सवंत्सर महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा पिंगलनाम नवसंवत्सर स्वागतोत्सव कार्यक्रम 21 व 22 मार्च 2023 को जलविहार के तैरते रंगमंच पर आकर्षक फव्वारों की शीतल फुहारों के बीच किया जाएगा। जिसमें नलनाम संवत्सर की विदाई और पिंगलनाम नवसंवत्सर का स्वागतोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक एवं पारंपरिक पद्वति से किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने बताया कि संस्कार भारती के संयोजन में आयोजित किए जा रहे पिंगलनाम नवसंवत्सर के स्वागतोत्सव कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर 21 मार्च को नलनाम संवत्सर की विदाई सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ दी जाएगी। इसके साथ ही 22 मार्च को प्रात: भगवान भुवन भास्कर की प्रथम किरण को अध्र्य के साथ ही सांस्कृति कार्यक्रमों के साथ पिंगलनाम नवसंवत्सर का स्वागत किया जाएगा।

ये कार्यक्रम होगे आज

-शाम को स्वच्छता गीत अंकिता अनूप कैलासिया, 6.10 बजे वाद्यवृन्द- अनिका म्यूजिमक सेन्टर (दिल्ली), 6.30 बजे शास्त्रीय गायन- अर्पिता वैशम्पायन (पुणे), 7.00 बजे पखावज वादन- जयवन्त गायकवाड़ (ग्वालियर), 7.15 बजे भरतनट्यम-नीरज सक्सैना शिष्यवृन्द (भोपाल), 7.45 बजे संगीत सानन्द- अनन्त आस्था कला एवं शिक्षा समिति के समस्त महोत्सव कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।

सुबह 4.40 बजे निकलेगी संकीर्तन यात्रा

पिंगलनाम नवसंवत्सर स्वागवोत्सव कार्यक्रम 22 मार्च 2023 को प्रात: 4.40 बजे संकीर्तन यात्रा, 4.58 बजे गीत, 5.01 बजे दीप प्रज्वलन, 5.03 बजे ध्येय गीत, 5.09 बजे प्रार्थना-जैन वाणी, वैदिक ऋचाएं, 5.19 बजे संकल्प गीत-सारदा नाद मंदिर, 5.24 बजे बांसुरी वादन- पं.संतोष संत (इंदौर), 6.04 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, वैदिक यज्ञ, शंख ध्वनि बंगाली समाज, 6.20 बजे भगवान भुवन भास्कर को अध्र्यदान, 6.26 बजे महापौर नगर निगम द्वारा शुभकामना संदेश, 6.29 बजे आयुक्त नगर निगम द्वारा शुभकामना एवं स्वच्छता सर्वेक्षण संदेश, 6.31 बजे स्वच्छता संदेश गीत- अंकिता अनूप कैलासिया, 6.35 बजे देवीआव्हान आगोमोनी(बीएससीए), 6.45 बजे सूर्यआव्हान (समूह नृत्य), 6.57 बजे लोकवाद्य कचहरी- कल्पना विनोद मिश्रा (दतिया), 7.12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम,आजादी का अमृत महोत्सव, नृत्यांजलि समस्त महोत्सव कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।

Updated : 21 March 2023 12:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top