Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > शहरवासी ग्वालियर की विरासत के साथ विदेशी म्यूजियम की कलाकृति भी देख सकेंगे

शहरवासी ग्वालियर की विरासत के साथ विदेशी म्यूजियम की कलाकृति भी देख सकेंगे

शहरवासी ग्वालियर की विरासत के साथ विदेशी म्यूजियम की कलाकृति भी देख सकेंगे
X

ग्वालियर। शहर में स्मार्ट सिटी द्वारा शुरू किये गए डिजिटल म्यूजियम में आज एक और नई उपलब्धि जुड़ गई। अब यहां आने वाले सैलानियों को डिजिटल म्यूजियम के साथ देश -विदेश के विभिन्न म्यूजियमों की भी जानकारी मिल सकेगी। वह विदेशी म्यूजियम्स में रखी कलाकृतियों को आसानी से देख सकेंगे। इसके लिए एक डिजिटल कियोस्क को गुगल के आर्ट एंड कल्चर की साईड से जोडा गया है, जिसके माध्यम से यहाँ आने वाले सैलानी डिजिटल म्यूजियम में देश विदेश के संग्रहालय और उनमे रखी गई कलाकृतियो को देख सकते है, और उनके बारे में जान सकते है।

स्मार्ट सिटी सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया की सैलानियों द्वारा डिजिटल म्यूजियम को काफी पसंद की या जा रहा है। वर्तमान में इस म्यूजियम में 16 गैलरियों के माध्यम से ग्वालियर - चम्बल सहित प्रदेश की पुरानी ऐतिहासिक विरासत को देख पा रहे है। अब इस कड़ी में विदेशी म्यूजियमों में रखी कलाकृतियों को भी आसानी से देख सकेंगे। इसके लिए विशेष रूप से एक डिजीटल कियोस्क को तैयार किया गया है। जिस पर गुगल द्वारा 360 डिग्री वर्चुअल रियलटी के खास फीचर को भी जोडा गया है। ताकि यहाँ आने वाले सैलानी इस अनुभव को भी महसूस कर सके।

ग्वालियर की स्थापत्य शैली

उन्होंने बताया की इस म्यूजियम में डिजिटल संसाधनों का प्रयोग किया गया है। इन संसाधनों के माध्यम से विभिन्न जानकारियों के साथ वर्चुअल रियलटी का अनुभव भी ले सकेंगे।सीईओं ने कहा की डिजीटल संग्रहालय का उद्देश्य सैलानियों को डिजीटल के माध्यम से ग्वालियर की स्थापत्य शैली, वस्तु, परिधान, जीवनशैली, वाद्य यंत्र, आभूषण, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक परंपरा, चित्रकारी सहित अनेक विधाओं को आधुनिक तरीके से प्रदर्शन करना है। अब इस संग्रहालय में देश- विदेश के संग्रहालय और उनकी विरासत और कलाकृतियो को देखने और समझने की सुविधा सैलानीयो को काफी पसंद आयेगी।




Updated : 12 Oct 2021 11:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top