कांग्रेस में शह और मात खेल : चार दिन के एनएसयूआई अध्यक्ष पुरोहित को हटाकर पवन शर्मा बनाया

ग्वालियर।कई गुटों में बंटी जिला कांग्रेस में इन दिनों शह और मात का खेल चल रहा है। ताजा मामला कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई का है। 16 मई को अभिमन्यु पुरोहित को इसका अध्यक्ष नियुक्त करने के आदेश जारी हुए। इसके लिए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा, विधायक डॉ सतीश सिकरवार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीनू परिहार, सेवादल जिला अध्यक्ष हरेंद्र गुर्जर के सिफारशी पत्र प्रदेश प्रदेश संगठन को भेजे गए थे। लेकिन 4 दिन बाद 20 मई को श्री पुरोहित के दायित्व का स्थगन कर दिया गया। फिर 2 जुलाई कोएनयूएसआई के राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश के प्रभारी नीतीश गौर द्वारा नया नियुक्ति पत्र जारी किया गया है जिसमें पवन शर्मा को एनयूएसआई नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
इस नियुक्ति से अभिमन्यु पुरोहित और उनके समर्थक में हताश है। क्योंकि पुरोहित ने फूलबाग पर पुतला दहन के दौरान आंदोलन में हिस्सा लेने पर 6 माह जेल यात्रा तक की थी। श्री पुरोहित का कहना है कि वह 9 साल से एनयूएसआई में काम कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी के लिए सडक़ों पर उतर कर धरने, प्रदर्शन, आंदोलन किए। यहां तक की जेल भी गया। मैंने व्यक्ति विशेष के लिए काम न करते हुए पार्टी के लिए कार्य किया। इसलिए मुझे हटवा दिया गया लेकिन आज व्यक्ति विशेष की चापलूसी करने वालों को महत्वपूर्ण दायित्व दिए जा रहे हैं।
श्री पुरोहित ने कहा कि वह नाम नहीं लेना चाहते कि दूसरे विधायक ने मुझे पद से हटवाकर अपने समर्थक को अध्यक्ष बनवा दिया। जिसने कभी पार्टी के लिए संघर्ष नहीं किया।वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने अपनी नियुक्ति अपर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।वे नियुक्ति के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा से सौजन्य भेंट करने पहुंचे।इस मामले में जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का कहना है कि यह बात सही है कि मैंने अभिमन्यु पुरोहित को एनयूएसआई जिला अध्यक्ष बनवाने के लिए संगठन से पैरवी की थी। और वह बने भी। लेकिन नियुक्ति स्थगन कर प्रदेश स्तर से पवन शर्मा को नया अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व में नियुक्ति जिला अध्यक्ष क्यों बदला गया इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। हो सकता है, संगठन श्री पुरोहित को प्रदेश स्तर की कोई जिम्मेदारी सौंपना चाहता हो।
