संभागीय मीडिया सेंटर में पार्टी पदाधिकारी ने देखा संकल्प पत्र का विमोचन का कार्यक्रम

संभागीय मीडिया सेंटर में पार्टी पदाधिकारी ने देखा संकल्प पत्र का विमोचन का कार्यक्रम
X

ग्वालियर,न.सं.। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने शनिवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के संकल्प पत्र 2023 का विमोचन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्री प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार मंचासीन थे। प्रदेश भर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। साथ ही भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के संभागीय मीडिया सेंटर में पार्टी पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों ने भी संकल्प पत्र विमोचन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

Tags

Next Story