Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > वीरान पड़े उद्यानों को सैलानियों का इंतजार, आज जारी होंगे आदेश

वीरान पड़े उद्यानों को सैलानियों का इंतजार, आज जारी होंगे आदेश

वीरान पड़े उद्यानों को सैलानियों का इंतजार, आज जारी होंगे आदेश
X

ग्वालियर,न.सं.। पिछले आठ माह से बंद पड़े उद्यानों को सैलानियों का इंतजार है। राज्य शासन से आदेश आने के बाद भी अब तक उद्यानों को नहीं खोला गया है। शुक्रवार को भी निगम के अधिकारी आदेश आने का इंतजार करते रहे। लेकिन देर रात तक कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया। उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों की व्यस्तता के कारण आदेश जारी नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह उद्यानों को खोलने के लिए आदेश जारी किया जाएगा।

यहां बता दें कि शुक्रवार को निगम के उद्यान अधिकारी ने शहर के छोटे बड़े मिलाकर 250 उद्यानों को खोलने की तैयारी कर ली थी। लोग भी शाम चार बजे तक उद्यान पहुंचने लगे थे, लेकिन गार्ड ने प्रवेश देने से मना कर दिया। यहां तैनात अन्य कर्मचारियों का कहना था कि हमें गेट खोलने के आदेश अभी नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि उद्यान की सफाई करने साथ-साथ उसमें लगे झूलों को भी सेनेटाइज किया गया था।

शिवाजी उद्यान में पीछे के द्वार से कर रहे प्रवेश

लॉकडाउन के बाद जैसे-जैसे ढील मिलती गई उसका फायदा कुछ लोगों ने सुबह निकल उठाया। गश्त के ताजिए के पास स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए शिवजी उद्यान में एक माह पहले से ही सैलानी पीछे के द्वार से प्रवेश कर रहे हंै। जबकि मुख्य द्वारा पर ताला जड़ा हुआ है। इस मामले में जब स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यपालन अध्किारी जयति सिंह से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि सभी उद्यान पूरी तरह से बंद है। ओदश मिलने के बाद ही पार्को को खोला जाएगा।

Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top