भारतीयम विद्या निकेतन में वासुदेव कुटुम्बकम पर चित्रकला का आयोजन

X
By - Digital Desk |25 Nov 2023 6:45 AM IST
Reading Time: कार्यशाला में तानसेन अंलकरण से सम्मानित इन्दुराव ने छात्र-छात्राओं का कला के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन किया।
ग्वालियर, न.सं.। भारतीयम विद्या निकेतन परिसर में वासुदेव कुटुम्बकम् इंडिया विल चेंज फाउन्डेशन के द्वारा वासुदेव कुटुम्बकम् पर चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भारतीयम और आर्मी पब्लिक स्कूल के लगभग 250 बच्चों ने सहभागिता की। कार्यशाला में तानसेन अंलकरण से सम्मानित इन्दुराव ने छात्र-छात्राओं का कला के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर विष्णु चिंचालकर राज्य पुरष्कार से सम्मानित कला शिक्षक श्री शर्मा मुनि ने बच्चों को अपनी कला में निखार लाने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर प्रख्यात कला प्रशिक्षक राष्ट्र सम्मान से सम्मानित शोभा सक्सेना, प्राचार्या शिखा गौड़ एवं पल्लवी दुबे उपस्थित रहे।
Next Story
