Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > आउटसोर्स घोटाला : अधिकाारियों ने स्वयं ही रख लिए कर्मचारी, एजेंसी को उपलब्ध नहीं कराए दस्तावेज

आउटसोर्स घोटाला : अधिकाारियों ने स्वयं ही रख लिए कर्मचारी, एजेंसी को उपलब्ध नहीं कराए दस्तावेज

आउटसोर्स घोटाला : अधिकाारियों ने स्वयं ही रख लिए कर्मचारी, एजेंसी को उपलब्ध नहीं कराए दस्तावेज
X

ग्वालियर,न.सं.। नगर निगम के अधिकारियों ने आउटसोर्स कर्मचारी भर्ती घोटाले में कोई कसर नहीं छोड़ी। एजेंसी द्वारा लगातार उन कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई जिन्हें निगम अधिकारियों ने अपने आप रख लिया, लेकिन आज तक उन कर्मचारियों की जानकारी एजेंसी को नहीं मिली। इतना ही नहीं कर्मचारियों की हाजिरी तक निगम अधिकारियों ने उपलब्ध नहीं कराई। वहीं नगर निगम राज सिक्योरिटी एजेंसी के भुगतान में से आउटसोर्स कर्मचारियों के पीएफ की एक करोड़ से अधिक की राशि काट ली। लेकिन उसके बाद भी यह राशि कर्मचारियों के खाते में जमा नहीं कराई। इसको लेकर एजेंसी ने कई बार निगम आयुक्त को पत्र लिखे, साथ ही ईमेल भी किए लेकिन उसके बाद भी नगर निगम की ओर से एजेंसी को कोई जबाव नहीं दिया गया।

उधर एजेंसी ने दस्तावेज न मिलने पर 50 लाख रुपए पीएफ कार्यालय में डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कर दिए। उस समय तर्क दिया गया कि नियोक्ता अंशदान के रूप में इस राशि को काटा जा रहा है और इसे कर्मचारियों के पीएफ खातों में जमा कराया जाएगा। यह राशि लगातार नौ महीने तक काटी गई। पैसा न मिलने के कारण एजेंसी द्वारा कर्मचारियों के पीएफ में पैसा जमा नहीं कराया जा सका और निगम अधिकारियों ने भी यह राशि काटकर कर्मचारियों को नहीं दी। नौ माह में एक करोड़ एक लाख 34 हजार 456 रुपए की राशि काटी गई। एजेंसी ने गत अगस्त माह में भी पत्र लिखकर मांग की थी कि इस राशि का भुगतान किया जाए, ताकि कर्मचारियों का पीएफ जमा कराया जा सके। अब तक इस मामले में अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

Updated : 18 Sep 2022 6:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top