एमिटी में एन.एस.एस इकाई का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर, न.सं.। एमिटी विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों से चयनित 200 एनएसएस राष्ट्रीय सेवा योजना कैडेट्स के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन मंगलवार को विवि के प्रो-चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल वीके शर्मा एवीएसएम रिटायर्ड के मार्गदर्शन किया गया। जिसमें विशेष रूप से जीवाजी विश्वविद्यालय के एनएसएस नोडल ऑफिसर प्रो. रविकांत अदालतवाले एवं जिला एनएसएस कोऑर्डिनेटर प्रो. मनोज अवस्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथ्यिों द्वारा छात्रों को एनएसएस कार्य में उनके योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।
साथ ही बताया कि एनएसएस के माध्यम से छात्र समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, आदि के क्षेत्रों में सेवा प्रदान कर सकते हैं। यह छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह उन्हें जिम्मेदार, संवेदनशील, और समर्पित नागरिक बनने में मदद करता है। वहीं एनएसएस सद्भाव को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों और समुदायों के लोगों से संपर्क करने का अवसर प्रदान करता है। इसके माध्यम से छात्रों को नेतृत्व कौशल विकसित करने में मदद मिलती है और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता पैदा करती है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ रचना कठल, एमिटी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो डॉ अनिल वशिष्ठ, प्रो-वाइस चांसलर रिसर्च प्रो डॉ. एमपी कौशिक, रजिस्ट्रार राजेश जैन, निदेशक डॉ. विवेक जगलान, विभागाध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र शर्मा, फैकल्टी मेंबर्स और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
