एबीसिटी मंत्र से कैसे होगा वेट लॉस, मेंटर ने दिए टिप्स

एबीसिटी मंत्र से कैसे होगा वेट लॉस, मेंटर ने दिए टिप्स
X
सॉर्टेड स्क्वायर में वेट लॉस वर्कशॉप का आयोजन

ग्वालियर। हम फॉउंडेशन और फिटकॉनिक द्वारा सॉर्टेड स्क्वायर में वेट लॉस वर्कशॉप का आयोजन हुआ। इसमें फिजिकल, मेन्टल और इमोशनल लाइफस्टाइल और डाइट को ठीक करने पर चर्चा हुई। यह वर्कशॉप में जयपुर से हेल्थ एक्सपर्ट श्री गौरव माथुर उपस्थित रहे। साथ में मेंटर नम्रता चुग भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मेंटर ने वेट लॉस करने के आसान टिप्स दिए और बताया कैसे सन्तुलित लाइफस्टाइल को अपनाया जाए। कोच नम्रता ने दिमाग से वजन कम करने पर विशेष रूप से चर्चा की। वर्कशॉप में बताया गया कि मेंटल हेल्थ कैसे फिसिकल हेल्थ पर असर डालती है। इस अवसर पर संस्था से आकाश अरोरा, अक्की टच अप से फैशन इंफ्लुएंसर आकांक्षा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


मेंटर ने ये दिए टिप्स -

  • रोज़ कम से कम 1 लीटर प्रति 20 किलो के हिसाब से पानी पीना चाहिए। यानी यदि आपका वजन 80 किलो है तो 4 लीटर पानी कम से कम आपको पीना चाहिए।
  • बेसल मेटाबोलिज्म रेट को समझना और वी फैट कैसे 3% से 8% के बीच में मेंटेन होना है जरूरी। इससे बॉडी ऑर्गन्स रहते हैं सेफ।
  • 80% न्यूट्रिएंट्स, 20% एक्सरसाइज और 20% मेंटर पर डिपेंड करती है आपकी अच्छी सेहत। इसीलिए जो हम खाते हैं, वही बन जाते हैं। और इस वजह से खाने पर ध्यान देना जरूरी है।
  • ए बी सी टी ध्यान रखें। वज़न कम या ज्यादा होना समस्या नहीं है, समस्या है कि हम रोजमर्रा के कार्यों की वजह से खुद फिर फोकस ही नहीं करते और जब रिजल्ट नहीं आता तो हिम्मत हार जाते हैं। हमें समझना होगा कि एनी बडी कैन ट्रांसफॉर्म, यानी यह हमारे बस की बात है कि हम खुद को कितना फिट रख सकते हैं।

Tags

Next Story