नरक चौदस पर एक दिया पुरखों के नाम

नरक चौदस पर एक दिया पुरखों के नाम
X
छोटी दीपावली आज भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ मुक्तिधाम में दिए जलाएंगे प्रभात झा

ग्वालियर,न.सं.। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा प्रति वर्ष की भांति इस बार भी छोटी दीपावली 11 नवंबर को एक दिया पुरखों के नाम नरक चौदस के दिन ग्वालियर महानगर के मुक्तिधामों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ ग्वालियर क्षेत्र के एवं अपने पुरखों के लिए दिए जलाएंगे। जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा इस दिन सायं 4 बजे मुरार मुक्तिधाम पर, सायं 4.30 बजे चार शहर का नाका एवं सायं 5 बजे लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पर पूर्वजों की याद में दीपदान करेंगे।

Tags

Next Story