Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > अब किलागेट से हजीरा तक लगे क्रॉस, दहशत में आए लोग

अब किलागेट से हजीरा तक लगे क्रॉस, दहशत में आए लोग

सेवा नगर में दूसरे दिन भी चली तुड़ाई, रात में जेसीबी से हटाया मलवा

अब किलागेट से हजीरा तक लगे क्रॉस, दहशत में आए लोग
X

ग्वालियर,न.सं.। सोमवार को किलागेट से सेवानगर के बीच दूसरे दिन भी तुड़ाई अभियान जारी रहा। लोग देर रात तक तुड़ाई करते रहे। वहीं नगर निगम की टीम ने किलागेट चौराहे से हजीरा चौराहे तक की रोड के दोनों ओर बाधक बन रहीं 24 संपत्तियों पर क्रॉस के निशान लगाए है। निशान लगने के बाद से ही इस मार्ग पर रहने वाले लाग भी दहशत में आए गए है। साथ ही निगम अधिकारियों से पूछ रहे है कि नगर निगम की टीम तुड़ाई करने कब आएगी। यहां भी रोड की चौड़ाई 40 फीट तय की गई है।

यहां बता दे कि सेवा नगर से किलागेट तक रोड के दोनों ओर 151 संपत्तियां चिह्नित की गईं थीं, जो सडक़ की चौड़ाई 40 फीट करने में बाधक बन रही थीं। निगम के अमले ने पांच दिन पहले इन संपत्तियों पर 6 घंटे का नोटिस चस्पा करने के बाद इन पर लाल निशान लगाए थे। इसके बाद लोगों को तीन दिन का समय दिया गया। जिसके चलते देर रात तक लोग तुड़ाई करते रहे। वहीं इस मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने के लिए रात को नगर निगम ने अपने वाहनों को खड़ा किया है। ताकि इस मार्ग से मलबा हट जाए।

दो दिन का समय खत्म

दो दिन पहले शनिवार को सेवानगर से किलागेट तक प्रशासनिक अधिकारियों ने 28 स अधिक संपत्तियों के चबूतरे, मकान व दीवार को तोड़ा था। जिसका कांग्रेस व आप ने काफी विरोध किया था। मौके पर विधायक सतीश सिकरवार ने अधिकारियों से चर्चा कर लोगों को दो दिन का समय देने की बात कही थी। जिसके बाद मदाखलत अमला मौके से वापस लौट गया था। सोमवार को दो दिन का समय खत्म हो चुका है, लेकिन मंगलवार को तड़ाई होगी या नहीं यह अभी तय नहीं है। क्योंकि नगर निगम ने पुलिस से बल नहीं मांगा है।

मुआवजे की मांग को लेकर आप ने निकाला मशाल जुलूस

किला गेट से लेकर सेवानगर तक हो रही अवैध तुड़ाई एवं टूटे मकानों को मुआवजा प्रदान करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी यूथ विंग ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संभागीय प्रभारी ग्वालियर चंबल संभाग हिमांशु चौहान व युवा नेता कृष्णा कुशवाह के नेतृत्व में निकाला मशाल जुलुस। मशाल जुलूस को संबोधित करते हुए आप के संभागीय अध्यक्ष रोहित गुप्ता एडवोकेट ने संबोधित किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी यूथ विंग के संभागीय सचिव तरुण राठौर ऋषभ तोमर उपस्थित थे।

किलागेट से हजीरा के बीच 24 से अधिक संपत्तियों पर क्रॉस के निशान लगाए गए है। मंगलवार को संपत्तियों को चिन्हित कर निशान लगाए जाएंगे।

राकेश कश्यप

क्षेत्राधिकारी

Updated : 28 Nov 2022 5:54 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top