ग्वालियर पूर्व और दक्षिण सहित 14 विधानसभाओं पर निर्णय नहीं

MP Vidhan Sabha Live
X

MP Vidhan Sabha Live

भाजपा हर हाल है मिशन 2023 जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है

ग्वालियर | भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए लगातार चौथी सूची जारी करते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए गए हैं। यद्यपि इस सूची में पूर्व की तरह चौंकाने वाले नाम नहीं है। ग्वालियर चंबल अंचल की बात करें तो भाजपा ने यहां से 34 में से 20 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब मात्र 14 विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नाम आना शेष हैं। खास बात यह है कि हॉट सीट बने ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर दक्षिण, शिवपुरी,भिंड, पोहरी को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। जिससे अब सबकी निगाहें 14 सीटों की ओर है। उल्लेखनीय है कि भाजपा हर हाल है मिशन 2023 जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।

यही कारण है कि प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर के नेताओं द्वारा चुनावी कमान संभाल ली गई है। केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा एक एक टिकट पर कई दौर के मंथन के बाद निर्णय लिया जा रहा है। इसीलिए दूसरी सूची के कई नाम चौंकाने वाले थे जिसमें केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को भी मैदान में उतारा गया है। हालांकि चौथी सूची में इस तरह का कोई चौंकाने वाला नाम नहीं है। इस सूची में मुख्यमंत्री, कई मंत्रियों और विधायकों के नाम है।

इन्हें मिला टिकट

सोमवार को आई सूची में ग्वालियर चंबल अंचल से चार विधानसभाओं के नाम आए हैं जिसमें दतिया से डॉ नरोत्तम मिश्रा, अटेर से अरविंद सिंह भदोरिया, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर और ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाहा के नाम हैं। यह सभी मौजूदा मंत्रिमंडल में मंत्री हैं। इसके पहले दिमनी से नरेंद्र सिंह तोमर, डबरा से इमरती देवी, गोहद से लालसिंह आर्य, लहार से अम्बरीश शर्मा, मुरैना से रघुराज सिंह कंसाना, सुमावली से ऐंदल सिंह कंसाना, भितरवार से मोहन सिंह राठौड़, सबलगढ़ से सरला रावत, सेवढा से प्रदीप अग्रवाल, श्योपुर से दुर्गालाल विजय, करेरा से रमेश खटीक, पिछोर से प्रीतम सिंह लोधी, राघोगढ़ से हिरेन्द्र सिंह बंटी, चाचौड़ा से प्रियंका मीना और चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को टिकट मिल चुके हैं।

यहाँ टिकट फ़ाइनल नहीं

ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर दक्षिण, अंबाह, जौरा, विजयपुर, भांडेर, शिवपुरी, पोहरी, कोलारस, गुना, अशोकनगर, भिंड एवं मेहगांव में अभी टिकट फाइनल नहीं हो सके हैं। इन विधानसभाओं के लिए कई दावेदार हैं।

Tags

Next Story