Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > राहत भरी खबर : ग्वालियर में आज 19 मरीज डिस्चार्ज होकर घर गए, नहीं मिला कोई नया मरीज

राहत भरी खबर : ग्वालियर में आज 19 मरीज डिस्चार्ज होकर घर गए, नहीं मिला कोई नया मरीज

राहत भरी खबर : ग्वालियर में आज 19 मरीज डिस्चार्ज होकर घर गए, नहीं मिला कोई नया मरीज
X

ग्वालियर। शहर में एक बार फिर लंबे समय बाद राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम आज थम गया। जीआरएमसी के वायरोलॉजी विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट्स के अनुसार आज शहर में कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। आज सभी 147 संदिग्धों की जाँच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कोरोना के 19 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। जिले में अब तक कुल 67 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। शहर में अब कोरोना के 67 मरीज बचे है, जिनका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आज 84 संदिग्धों के सैंपल जाँच के लिए भेजे गए है। शहर में 20 हजार लोगों को होम क्वेरनटाइन किया गया है। वहीँ 7340 लोगों को प्रशासन द्वारा बनाये गए करन्टाइन सेंटर्स में क्वारंटाइन किया गया है। अब तक 11 हजार से अधिक लोगों के सैंपल्स की जाँच की जा चुकी है। जिसमें से 125 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीँ दो लोगों की इस महामारी से मौत भी हो चुकी है।

Updated : 30 May 2020 7:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top