ग्वालियर : 95 संदिग्धों की आज आईं सभी रिपोर्ट निगेटिव, अब सिर्फ 121 की जांच रिपोर्ट आना शेष

ग्वालियर। शहर से जाँच के लिए भेजे गए कोरोना संदिग्धों के जाँच सैंपल में से 95 लोगों की रिपोर्ट आई है। राहत की बात यह है की आज प्राप्त सभी जांचें निगेटिव प्राप्त हुई हैं। किसी में भी कोरोना संक्रमण नही पाया गया है। शहर में अब तक 6 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। आज जाँच के लिए 71 लोगों के सैंपल जाँच के लिए भेजे गए है। जिले में 2 लाख 80 हजार 334 व्यक्तियों की अभी तक मेडीकल स्क्रीनिंग की गई है।
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 1163 लोगों के सैंपल जाँच के लिए भेजे गए हैं। जिनमें से 944 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो गई है। 92 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। इसके साथ ही 121नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होना अभी शेष है। उन्होंने बताया की जिले में अब तक 6 हजार 425 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। जिसमें से 3 हजार 44 व्यक्ति होम क्वारंटाइन की अवधि भी पूर्ण कर चुके हैं।
