Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > पुरुषोत्तम मास में नौ सर्वार्थसिद्धि योग, चौदह दिन रहेंगे शुभ

पुरुषोत्तम मास में नौ सर्वार्थसिद्धि योग, चौदह दिन रहेंगे शुभ

पुरुषोत्तम मास में नौ सर्वार्थसिद्धि योग, चौदह दिन रहेंगे शुभ
X

ग्वालियर, न.सं.। 18 सितंबर से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुक्ल योग में पुरुषोत्तम मास प्रारम्भ होने जा रहा है जिसे अधिकमास भी कहते है। यह 16 अक्टूबर शुक्रवार तक रहेगा। इस मास में 14 दिन शुभ योग रहेंगे। जिसमे नौ दिन सर्वार्थसिद्धि योग, दो दिन द्विपुष्कर योग, एक दिन अमृतसिद्धि योग एवं एक दिन रवि पुष्य नक्षत्र रहेगा।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में उपवास, पूजा पाठ, यज्ञ, हवन, श्री भागवत पुराण, श्री विष्णु पुराण आदि का मनन विशेष रूप से फलदायी होता है। अधिकमास के अधिष्ठाता भगवान विष्णु है, इसलिए इस पूरे समय में विष्णु मंत्रों का जाप विशेष लाभकारी होता है।

अधिकमास में शुभ योग

सितंबर से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र व शुक्ल योग होने के कारण 26 सितंबर को सर्वार्थसिद्धि योग होगा। इसके बाद 1, 2, 4, 6, 7, 9, 11 एवं 17 अक्टूबर को भी सर्वार्थसिद्धि योग होने के कारण ये योग मनोकामना पूर्ण करने वाला एवं प्रत्येक कार्य मे सफलता देने वाला होगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि द्विपुष्कर योग ज्योतिष में बहुत खास मना जाता है। इस दिन किसी भी काम का दोगुना फल मिलता है। यह योग 19 एवं 27 सितंबर को रहेगा। अमृतसिद्धि योग के बारे में मान्यता है कि इस योग में किए कार्य शुभ फल दीर्घकालीन तक होता है जो की दो अक्टूबर को रहेगा। पुष्य नक्षत्र अधिकमास में रवि पुष्य नक्षत्र 11 अक्टूबर को रहेगा। यह ऐसा दिन है जब कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है।

Updated : 13 April 2024 12:59 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top