Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > राहुल गांधी जैसा झूठा विश्व में नहीं: शिवराज

राहुल गांधी जैसा झूठा विश्व में नहीं: शिवराज

राहुल गांधी जैसा झूठा विश्व में नहीं: शिवराज
X

मोदी के जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर बोला हमला

ग्वालियर/न.सं.प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्याक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। ग्वालियर के मेला स्थित फेसिलिटेशन सेंटर में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि राहुल गांधी से झूठा विश्व में कोई नहीं है। वह झूठ के सहारे ही चल रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने अपना कर्जा माफ करना तो दूर, प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री मोदी जी किसान सम्मान निधि के जो 6 हजार रुपए देना चाहते हैं, उससे भी महरूम कर दिया। प्रदेश सरकार ने पात्र किसानों की सूची तक नहीं भेजी। सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है।

श्री चौहान ने कहा कि चौकीदार का नाम सुनकर रात में भी हमारे विरोधी चौंक जाते हैं। आज नए भारत का उदय हुआ है। स्वच्छता अभियान से, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से, मेक इन इंडिया से, प्रधानमंत्री आवास योजना से, उज्जवला रसोई गैस योजना से, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से। भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान और विकास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कारण ही संभंव हो सका है। श्री चौहान ने कहा कि देश में पहले भी कई प्रधानमंत्री रहे, लेकिन पता नहीं चलता था कि कोई प्रधानमंत्री है। पहले भी आतंकवादी हमले हुए हैं, लेकिन किसी की जवाब देने की हिम्मत नहीं होती थी। लेकिन अब हमारा भारत बदल गया है। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह रखा है कि हम किसी को पहले छेड़ेंगे नहीं, लेकिन हमको किसी ने छेड़ा तो उसे हम छोड़ेंगे नहीं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने कह दिया कि आतकंवादी अगर धरती पर दिख गया तो वह पाताल के किसी भी कोने में छिप जाए उसको घुस-घुसकर मारेंगे। आतंकवाद को उसी की भाषा में जवाब देंगे। पुलवामा आतंकवादी घटना के बाद एयर स्ट्राइक हुई, उससे पहले सर्जिकल स्टाइक हुई। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश है। आज दुनिया में भारत की तूती बोल रही है, उसके कारण हमारे विरोधी परेशान हैं। वह ऐसी भाषा बोल रहे हैं, जिससे पाकिस्तान में तालियां बज रही हैं। कांग्रेसी नेता जवानों की शहादत को अपमानित कर रहे हैं, हमसे सबूत मांग रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, ग्रामीण विधायक भारत सिंह कुशवाह, महापौर विवेक शेजवलकर, लोकसभा संयोजक अभय चौधरी, संभागीय सह प्रभारी राजेश सोलंकी, जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाहा, जयप्रकाश राजौरिया, मधुसूदन सिंह भदौरिया, बालेंदु शुक्ला, सतीश सिकरवार, ग्रामीण जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन, हरिसिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, शरद गौतम, महेश उमरैया, कमल माखीजानी, विनोद शर्मा, दीपक शर्मा, खुशबू गुप्ता, लालजी जादौन सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

सारा देश चौकीदार है, देश में बनेगी भाजपा की सरकार


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि अगर किसानों का कर्जा दस दिन में माफ नहीं हुआ तो मैं 11वें दिन मुख्यमंत्री को पद से हटा दूंगा। अगर मुख्यमंत्री को पद से हटाते, तो अब तक दस मुख्यमंत्री पद से हट जाते। कांग्रेस कहती है चौकीदार चोर है, लेकिन आज मैं चौकीदार हूं, हम सब चौकीदार है, सारा देश चौकीदार है और सारा देश हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे खड़ा है। आज हम सब संकल्प लेते हैं कि 23 मई को जब चुनाव के परिणाम आएंगे तो ग्वालियर सहित पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का तिरंगा लहराएगा।

Updated : 31 March 2019 6:55 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top