मच्छरों की रोकथाम के लिए फोगिंग अभियान जोरों पर

X
By - Naveen |21 March 2019 10:38 AM IST
Reading Time: ग्वालियर/न.सं.। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 20 एवं 21 पिन्टो पार्क, काल्पी ब्रिज, महावीर कालोनी, पंचशील नगर, हनुमान नगर, इन्द्रमणी नगर, बैंक कालोनी, महाराणा प्रताप नगर, पुरूषोत्तम विहार, प्रगति विहार में, ग्वालियर विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 4 एवं 5 में चन्द्रनगर बंदना चक्की के पास, मेवाती मोहल्ला, इन्द्रा कालोनी पीछे की जगह, नवग्रह मन्दिर के पीछे, मस्तान बाबा के पीछे, शीला नगर, बदनामपुरा, रेशमपुरा एवं दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 52 व 53 में प्रीतम कालोनी, नादरिया की माता, हरिजन बस्ती, फर्श वाली गली, बाग वाले बाबा पीपरी, नयापुरा नाला, सिन्धी कालोनी, गोमती की फड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में फोगिंग कराई गई।
Next Story
