त्रिपुरा के राज्यपाल प्रो. सोलंकी ने दी स्व. अग्निहोत्री को श्रद्धांजलि

X
By - Naveen |15 March 2019 11:57 PM IST
Reading Time: ग्वालियर/न.सं.। सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्व. श्री रामचन्द्र रामेश्वर राव अग्निहोत्री (काका साहब) के निधन पर त्रिपुरा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने उनके समाधिया कालोनी स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सभी लोगों से मिलकर सांत्वना देते हुए कहा कि तपस्वी और संयमित व्यक्तित्व ही अंत समय में प्रभु स्मरण कर शिवलोक को प्रस्थान करता है। उनका समाज में योगदान अतुलनीय है। स्मरण रहे कि स्व. काका साहब अग्निहोत्री विश्व हिन्दू परिषद की केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी ताई पिशवे और अनिल, अजय तथा सुबोध अग्निहोत्री (संपादक स्वदेश) के पिताश्री थे। जिनका विगत दिनों निधन हो गया था।
Next Story
