आयकर विभाग ने पार किया टीडीएस में 200 करोड़ का आंकड़ा

आयकर विभाग ने पार किया टीडीएस में 200 करोड़ का आंकड़ा
X

ग्वालियर, न.सं.

ग्वालियर आयकर विभाग ने टीडीएस (टैक्स डिडक्शन एट सोर्सेस) में इस वित्तीय वर्ष 2018-19 में 153 करोड़ रुपए के लक्ष्य को पार करते हुए 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। विभागीय दृष्टि से शिक्षा विभाग टीडीएस जमा करने में फिसड्डी रहा है।

सरकार टीडीएस के जरिए टैक्स जुटाती है। सरकार द्वारा टीडीएस विभिन्न स्त्रोतों जैसे वेतन एवं किसी निवेश पर मिले ब्याज पर लिया जाता है। उदाहरण के तौर पर यदि आपकी कोई एफडी है। उस पर दस हजार से ऊपर ब्याज मिल रहा है तो सरकार द्वारा टीडीएस काटा जाएगा। इसी क्रम में आयकर विभाग ने विभिन्न विभागों से टीडीएस के रूप में 200 करोड़ रुपए का कर इकट्ठा कर लिया है। वहीं शिक्षा विभाग, बिजली कम्पनी, पीएचई के कर्मचारी अपना टीडीएस कटवाने में सबसे ज्यादा फिसड्डी रहे हैं तो शीर्ष स्थिति में एनएचआई, एमपी पुलिस रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे कर्मचारी, जो अपना टीडीएस जमा नहीं करेंगे, उनके खातों को विभाग द्वारा अटैच कर लिया जाएगा।

Next Story