Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > व्यापारियों को नवीन लोहामंडी की जगह शीघ्र मिलनी चाहिए: शर्मा

व्यापारियों को नवीन लोहामंडी की जगह शीघ्र मिलनी चाहिए: शर्मा

व्यापारियों को नवीन लोहामंडी की जगह शीघ्र मिलनी चाहिए: शर्मा
X

ग्वालियर, न.सं.। पूरे पैसे जमा होने के बाद लोहा व्यापारियों को जगह मिलने में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से बात करूंगा। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने लोहा व्यापारियों से चर्चा करते हुए कही।

ग्वालियर लोहा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कट्ठल एवं सचिव निर्मल जैन से श्री शर्मा ने पूछा की नवीन लोहा मण्डी को लेकर समस्या कहां पर आ रही है। व्यापारियों ने बताया कि वर्ष 2005 में न्यायालय के निर्णय पर जगह के रेट तय किए गए थे। वर्ष 2007 में 1 करोड़ 69 लाख की राशि जमा कर दी गई। इसके बाद जब विकास कार्यों के लिए राशि मांगी गई उतनी लोहा व्यापारियों ने दी। जब जगह आवंटित करने को कहा तो टालमटोल होने लगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2013 में जमीन देने का निर्णय किया। इसके बाद शासन आधी जगह को विवादित बताने लगा। जब हमने कहा कि हमें अविवादित जगह ही आवंटित कर दो तो वर्ष 2018 में अविवादित जमीन के लिए कैबिनेट निर्णय आ गया। स्थानीय जिला प्रशासन ने गलत गणना कर जमीन की 10 गुणा ज्यादा कीमत का मांग पत्र हमें दे दिया। व्यापारियों ने कहा कि पार्टी द्वारा उनके साथ भेदभाव किया जाना उचित नहीं है। सरकार गरीबों को पट्टे दे रही है लेकिन हमारे द्वारा पैसा देने के बाद भी जगह नहीं मिल पा रही है। श्री शर्मा ने पूरी बात सुनकर कहा कि भाजपा व्यापारियों के साथ है, उन्हें न्याय मिलेगा। मैं मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर समस्या का निराकरण का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर भा ज पा के जिलाध्यक्ष कमल मखीजानी उपस्थित थे व्यापारियों ने बताया कि वह शुक्रवार को विरोध स्वरूप लोहिया बाजार में एक मानव श्रंखला बनाएंगे।

Updated : 18 Sep 2020 1:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top