Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर-चंबल की जनता उपचुनावों में देगी कांग्रेस को जवाब : केंद्रीय मंत्री तोमर

ग्वालियर-चंबल की जनता उपचुनावों में देगी कांग्रेस को जवाब : केंद्रीय मंत्री तोमर

  • मुख्यमंत्री ने की घोषणा ग्वालियर में बनेगा एलिवेटेड हाइवे
  • सिंधिया भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे

ग्वालियर-चंबल की जनता उपचुनावों में देगी कांग्रेस को जवाब  : केंद्रीय मंत्री तोमर
X

ग्वालियर। भाजपा सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में मेला ग्राउंड में आयोजित हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। पूर्व विधायक ने नवागत कार्यकर्ताओं की सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को सौंपी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज एवं सांसद सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभा को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कांग्रेस और कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा की कमलनाथ सरकार ने भाजपा की शिवराज सरकार के दौरान शुरू की गई जनहित की सारी योजनाएँ द्वेषता के कारण बंद कर दी थी। उनका उद्देश्य सिर्फ़ अपनी जेबें भरना था, इसका जवाब उन्हें जनता उपचुनाव में देगी।

भाजपा विचार आधारित पार्टी

केंद्रीय मंत्री तोमर ने भाजपा में शामिल होने हुए कार्यकर्ताओं को बताया की भाजपा विचार आधारित दल है, यहाँ विचारधारा प्रमुख है। उन्होंने कहा की मुन्नालाल गोयल जी के साथ बड़ी संख्या में जो कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा परिवार में आज सम्मिलित हुए हैं। उन सभी का आत्मीय स्वागत है। आइए हम सब मिलकर कमलनाथ सरकार की भ्रष्ट और कुटिल नीतियाँ जनता को बताएँ। उपचुनाव में हर कार्यकर्ता मिलकर भाजपा को सशक्त करने में अहम भूमिका निभाएँ।

एलिवेटेड हाइवे का होगा निर्माण



मुख्यमंत्री चौहान ने सभा में सीएम ने कहा की कमलनाथ ने ग्वालियर और चम्बल की जनता को धोखा दिया, उनके साथ विश्वासघात किया है। मैं ग्वालियर - चम्बल के मान - सम्मान को कभी कम नहीं होने दूँगा। कमलनाथ जी की सरकार ने मध्यप्रदेश में लूट का इतिहास बनाया है। उन्होंने कहा की ग्वालियर - चम्बल और शिवपुरी जिले के विकास में पैसे की कभी कोई कमी नहीं आने दूँगा। ये कमलनाथ सरकार नहीं है, जो जनता के विकास के लिए बार - बार पैसों का बहाना बनाए और अपनी जेब भरे। मुख्यमंत्री चौहान ने ग्वालियर में जल्द ही एलिवेटेड हाइवे के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा की ग्वालियर में जल्द ही एलिवेटेड हाइवे का निर्माण किया जायेगा साथ ही चम्बल से पानी लाकर मुरैना और ग्वालियर की जनता को पानी मुहैया कराया जाएगा।

हर बूथ को कांग्रेस मुक्त बनाना है

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले नवागत कार्यकर्ताओं विश्वास दिलाया की उनके सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुंचेगी। उन्होंने कहा की श्रीगणेश चतुर्थी के पावन दिन आपने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपके मान - सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुँचेगी सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूँ कि इस उपचुनाव में कमलनाथ सरकार के झूठ को जनता के सामने लेकर आना है। हम सभी को मिलकर हर बूथ को कांग्रेस मुक्त बनाना है।

कंधे से कंधा मिलाकर साथ दूंगा - सिंधिया



राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा किसी भी राजनीतिक दल की असली ताक़त उसका आम कार्यकर्ता होता है। ग्वालियर की माटी के प्रति समर्पित भाव से हमारी पीढ़ियों ने कार्य किया है। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने आत्मसम्मान और जनता की सेवा के लिए अंतरात्मा की आवाज़ सुनी और पदों को छोड़कर यहाँ आए हैं। इन्हें किसी पद की लालसा न थी और न है।श्री गणेश चतुर्थी के शुभ दिन भाजपा परिवार में कार्यकर्ता साथी आए हैं। सभी का आत्मीय अभिनंदन है। भाजपा के एक - एक कार्यकर्ता के लिए मैं सदैव कंधे से कंधे मिलाकर खड़ा रहूँगा।


Updated : 13 April 2024 1:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top