Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > पूर्व मंत्री नारायण सिंह अपनी ही पार्टी पर बरसे, भाजपा पर लगाया कुशवाह समाज के अपमान का आरोप

पूर्व मंत्री नारायण सिंह अपनी ही पार्टी पर बरसे, भाजपा पर लगाया कुशवाह समाज के अपमान का आरोप

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा भोपाल में हुए कुशवाहा समाज के सम्मेलन में सिर्फ भाजपा नेताओं को बुलाएं जाने से नाराज है।

पूर्व मंत्री नारायण सिंह अपनी ही पार्टी पर बरसे, भाजपा पर लगाया कुशवाह समाज के अपमान का आरोप
X

ग्वालियर। मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने अपनी ही पार्टी पर जमकर हमला बोला है।उन्होंने भाजपा और शिवराज सरकार पर कुशवाह समाज का अपमान करने का आरोप लगाया है। उनका बयान सामने आने के बाद पार्टी के अंदर ग्वालियर से भोपाल तक हलचल मच गई है।

दरअसल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा भोपाल में हुए कुशवाहा समाज के सम्मेलन में सिर्फ भाजपा नेताओं को बुलाएं जाने से नाराज है। उनका कहना है कि सम्मेलन में हर दल से जुड़े समाज के लोगों को बुलाया जाना चाहिए था।कुशवाहा समाज के सम्मेलन में दो लाख लोगों को बुलाने का लक्ष्य दिया गया था। कितनी संख्या हुई? यह बात सबको पता है। कार्यक्रम हम लोग तय करें तो ठोस करें। पूरे प्रदेश का समाज एकजुट हो सकता है। केवल राजनीतिक स्वार्थों में अपनी रोटियां सेंकने में हमारे समाज के संगठन लग जाते हैं।

भाजपा को कैसे वोट देंगे -


उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि भाजपा के लोग कुशवाहा समाज की नहीं सुनते। ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने भी मैं यह कह चुका हूं कि ये समाज पार्टी को वोट कैसे करेगा।यही बात मैंने समाज के बीच बैरसिया में कुशवाहा समाज की बड़ी मीटिंग में कही थी। वहां भाजपा के कई नेता थे। वहां भी यही कहा था कि कुशवाहा समाज बंधुआ मजदूर नहीं है। कुशवाहा समाज के विधायक हैं, सांसद हैं और मंत्री हैं तो कुशवाहा समाज का सपोर्ट करना चाहिए।

कुशवाह समाज को न्याय ना मिलने का आरोप -

इसके अलावा उन्होंने कुशवाह सामाज के लोगों के साथ घटित घटनाओं में न्याय न मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने ग्वालियर के पार्षद शैलू कुशवाह की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान पार्षद शैलू कुशवाह की हत्या हो गई। लोगों के मकान टूट रहे हैं। शैलू की हत्या के अपराधियों के बाल बांका नहीं हो पाया। हम उस केस को निपटाने की बात करते हैं। इस घटना के दो दिन बाद दो दिन बाद ग्वालियर में एक ठाकुर के बेटे का अपहरण कर हत्या हुई। मेरे क्षेत्र में वे दो लोग रहते हैं, जिनके मकान तोड़े गए, लेकिन दो दिन पहले शैलू कुशवाहा के हत्यारों के मकान नहीं तोड़े गए।

बयान से पार्टी में हलचल -

नारायण सिंह कुशवाह का ये बयान सामने आने के बाद भाजपा के अंदर हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है उनकी नाराजगी को देखते हुए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जल्द उनसे संपर्क कर साधने की कोशिश कर सकता हैभाजपा संगठन के स्तर पर किसी

Updated : 9 Aug 2023 11:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top