Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर : नमस्ते जी एप से होगा वस्तु एवं सेवाओं का वितरण

ग्वालियर : नमस्ते जी एप से होगा वस्तु एवं सेवाओं का वितरण

स्मार्ट सिटी ने शुरू की सेवा लॉकडाउन के बाद भी रहेगी जारी

ग्वालियर : नमस्ते जी एप से होगा वस्तु एवं सेवाओं का वितरण
X

ग्वालियर। शहर में लगाए गए लॉकडाउन के इस कठिन दौर में सभी दुकानें बंद होने की वजह से लोगों को दैनिक उपयोगी सामग्री ना मिलने से परेशान है। दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुओं की आपूर्ति को और वृहद् बनाने के लिए ग्वालियर स्मार्ट सिटी ने "नमस्ते जी" ऐप शुरू करने जा रही है। इस एप के माध्यम से लोग सभी सुविधाओं को घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे।

इस ऐप को स्मार्ट सिटी से अनुबंधित संस्थाओं से जोड़ा गया है।जिनके माध्यम से सभी ज़रूरी उत्पाद शहरवासियों को उपलब्ध कराये जाएँगे। इन अहम सेवाओं में पहली सेवा है "सब्जीवाला " स्टार्ट अप जो खेतों से सीधे लोगों के घरों तक सब्ज़ी पहुँचाने का कार्य करेगा । उचित मूल्य पर अच्छी क्वालिटी की सब्ज़ियाँ ऐप के माध्यम से ऑर्डर कर मँगाई जा सकेंगी। इसी के साथ जस्टीफ़ाईड हेल्थ हब नामक स्टार्ट अप दवाओं की डिलीवरी लोगों के घरों तक करेगा।

स्मार्ट सिटी सीईओ महिप तेजस्वी ने इस एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस एप के माध्यम से कुशल कारीगरों की सेवाएँ भी नमस्तेजी ऐप द्वारा ली जा सकेंगी। इनमें प्लम्बर, कारपेंटर, कार सफाई, ए.सी. सर्विस व रेपेयरिंग, इलेक्ट्रिशीयन, ड्राइवर, आर.ओ. सर्विस जैसी आवश्यक सेवाये भी इस एप के माध्यम से मिलेगी।

स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. ने इन सभी स्टार्ट अप के संचालकों के साथ शुक्रवार को कमांड कंट्रोल सेंटर में बैठक कर इन सेवाओं को शनिवार से नागरिकों तक सुविधाएँ सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के निर्देश दिये थे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की स्थिति में लोगों को आवश्यक वस्तुये एवं सेवाये लोगों को ग्वालियर स्मार्ट सिटी के नमस्तेजी ऐप द्वारा बेहद सरल तरीके से लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। महिप तेजस्वी ने बताया की प्रत्येक डिलीवरी करने वाले व्यक्ति की पुलिस वेरिफ़िकेशन कराई गयी है तथा पेमेंट के लिये ऑनलाइन, कैश ऑन डिलीवरी, पेमेंट वॉलेट आदि के विकल्प उपलब्ध कराये गए हैं।

उन्होंने बताया की इस सेवा पर कोई डिलीवरी चार्ज भी नहीं देना होगा। इसके अलावा लॉकडाउन के बाद भी ये सुविधाएं जन सामान्य को निरंतर रखी जाएगी। लोग डिलवरी बॉयज को आसानी से पहचान लें इसलिए समस्त स्टाफ़ को ऑरेंज कलर की टी. शर्ट एवं पहचान आईडी दी जायेगी।


Updated : 11 April 2020 1:10 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top