Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > प्याज लहसुन छोड़ पूजा पाठ से पत्नी थी नाराज, विवाद में हत्या

प्याज लहसुन छोड़ पूजा पाठ से पत्नी थी नाराज, विवाद में हत्या

पति के समय नहीं देने पर हो रहे थे झगड़े, बच्चों के सिर से उठा मां का साया

प्याज लहसुन छोड़ पूजा पाठ से पत्नी थी नाराज, विवाद में हत्या
X

ग्वालियर.। महाराजपुरा थाना क्षेत्र में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाला अपने किए पर अब पछता रहा है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि पूजा पाठ करने पर पत्नी इस बात को लेकर नाराज हो गई थी कि हमें समय कब दोगे। विवाद बढऩे पर पत्नी से झगड़े के दौरान गला दबा दिया।

मेहगांव खांदी के रहने वाले रामनिज सिंह जादौन इस समय वायुनगर में पत्नी सुप्रिया जादौन और दो बच्चों के साथ रहते हैं। महाविद्यालय संचालक रामनिज का पत्नी सुप्रिया से किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध को लेकर विवाद होता रहता था। यह आरोप मृतका के परिजनों ने पुलिस से लगाया था। जिस महिला से संबंध थे वह सुप्रिया के गांव की बताई गई है। विगत रोज भी रात दो बजे के करीब दोनों पति पत्नी में इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जब बात ज्यादा बढ़ गई तो सुप्रिया ने पति के गाल पर चांटा मार दिया। रामनिज ने गुस्से में आकर सुप्रिया का गला दबा दिया। गला घोंटने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जब रामनिज को होश आया तो देर हो चुकी थी। रामनजि ने मायके पक्ष और अपने परिजनों को सुप्रिया की मौत के बारे में बताया और स्वयं थाने पहुंचा। पुलिस को पत्नी की ह्दयघात से मौत होने के बारे में जानकारी दी। पुलिस को महिला की हत्या का शव विच्छेदन रिपोर्ट से पता चलने पर रामनिज को गिरफ्तार किया। रामनिज से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह प्याज लहसुन छोडक़र पूजा पाठ में ज्यादा ध्यान लगाने लगे थे। कभी कभी तो चार चार घंटे से भी ज्यादा पूजा में मग्न होने पर पत्नी सुप्रिया से कहासुनी हो जाती थी। पति ने किसी महिला से अवैध संबंध होने से इंकार कर दिया। जबकि मायके पक्ष ने पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह से शिकायत की थी कि सामनिज के महिला से संबंध हैं। बाद में पुलिस सक्रिय हुई और हत्या का पता चलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अपने किए पर हो रहा है पछतावा

रामनिज सिंह जादौन महाराजपुरा थाने में अपने किए पर पछता रहा था। उसको अपने पांच वर्ष की बेटी और तीन वर्ष के बेटे के भविष्य को लेकर भी चिंता हो रही है। रामनिज प्रेमानंद महाराज का शिष्य बन गया था और उसी के चलते वह अधिकतर भक्ति में रहता था।


Updated : 13 April 2024 12:11 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top