Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में अवैध कॉलोनियों पर चला नगर निगम का बुल्डोज़र

ग्वालियर में अवैध कॉलोनियों पर चला नगर निगम का बुल्डोज़र

नगर निगम सीमा के अंतर्गत वार्ड 66 में मंगलवार को पुलिस बल के साथ एक अवैध कॉलोनी पर बुल्डोजर चलाया।

ग्वालियर में अवैध कॉलोनियों  पर चला नगर निगम का बुल्डोज़र
X

ग्वालियर। नगर निगम सीमा के अंतर्गत वार्ड 66 में कुकुर मुत्तो की तरह उगी दो दर्जन से ज़्यादा अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। नगर निगम अधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस बल के साथ ऐसी ही एक अवैध श्याम विहार कॉलोनी पर बुल्डोजर चला कर जमीदोज कर दिया।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों वार्ड 66 की भाजपा पार्षद ऊषा गिर्राज सिंह मावई ने निगम आयुक्त हर्ष सिंह को ज्ञापन देकर वार्ड में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ़ कार्यवाही की मांग की थी। कार्यवाही ना होने पर पार्षद ने धरने की चेतावनी थी।

वार्ड 66 के मौजा पिपरोली में सर्व क्रमांक 229/2, 220, 221, 222, 225, 227, 232, 234, 236, 241,244, 230, 241, 245/2 सर्व नंबरों पर भू माफियाओं द्वारा अवैध कॉलोनी काटी जा रही है जिनमे सर्वे नंबर 231, 228 सरकारी नंबर है तथा सर्वे नंबर 235 गांव आबादी का आम रास्ता है। नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कॉलोनी श्याम विहार कॉलोनी की सी सी सड़के , विद्युत खंभें और दूसरे निर्माण कार्य जेसीबी मशीन से उखाड़ दिए।

इन भू माफियाओं की है अवैध कॉलोनी-

जिस अवैध कॉलोनी श्याम विहार कॉलोनी के खिलाफ़ कार्यवाही हुई है कॉलोनी बसाने वाले भू माफियाओं में संतोष कुशवाह, भरत दांतरे, महेश कुशवाह, मेहर सिंह कुशवाह और राकेश सक्सेना है जिनके खिलाफ़ मुकद्दमा दर्ज करने की मांग भी पार्षद ने की है।

Updated : 12 Sep 2023 2:12 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Web

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top