Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

आचार संहिता लगते ही पोस्टर-बैनर हटाने में जुटा नगर निगम अमला

आचार संहिता लगते ही पोस्टर-बैनर हटाने में जुटा नगर निगम अमला


आचार संहिता लगते ही पोस्टर-बैनर हटाने में जुटा नगर निगम अमला

ग्वालियर,न.सं.। निगम चुनाव के लिए बुधवार को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद नगर निगम का अमला शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे पोस्टर, बैनर, होर्डिंग आदि हटाने की कार्रवाई में जुट गया है। निगमायुक्त किशोर कान्याल के निर्देश पर मदाखलत अमले द्वारा सम्पत्ति विरुपण नियम के तहत बैनर-पोस्टर हटाए गए।

अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता एवं नोडल अधिकारी मदाखलत अमर सत्य गुप्ता के निर्देशन में मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं सत्येन्द्र सिंह भदौरिया एवं संदीप शर्मा के दल द्वारा पूरे शहर में अलग-अलग दल बनाकर संपत्ति विरूपण के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें फूलबाग चौराहा, पड़ाव, हजीरा, गोले का मंदिर, मुरार बारादरी, ठाठीपुर, दीनदयाल नगर, महाराज बाडा, कंपू, बहोड़ापुर आदि विभिन्न जगहों से होर्डिंग, बैनर, पेम्पलेट आदि हटाने की कार्यवाही देर रात्रि जारी रही। 

Related to this topic: