Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर में नगर निगम ने चीनी उत्पादों की होर्डिंग हटाई

ग्वालियर में नगर निगम ने चीनी उत्पादों की होर्डिंग हटाई

ग्वालियर में नगर निगम ने चीनी उत्पादों की होर्डिंग हटाई
X

ग्वालियर। गलवान घाटी में भारत-चीन सेना के बीच हुई झड़प में सैनिकों के शहीद होने के बाद से देश भर में विरोध हो रहा है। जिसके बाद से देश भर में सामाजिक संगठनों एवं अन्य संस्थाओं द्वारा लोगों से चीनी वस्तुओं का उपयोग ना करने की अपील की जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी लोगों से चीनी वस्तुओं का त्याग करने की अपील कर चुके है।

इसी के चलते आज नगर निगम के मदाखलत अमले ने राजीव प्लाजा में चीनी सामानों की ब्रांडिंग वाली होर्डिंग को हटाया। मदाखलत दस्ते ने आज कार्रवाई करते हुए राजीव प्लाज़ा में ओप्पो और वीवो कंपनी कीं ब्रांडिंग हटा दी। मदाखलत द्वारा की गई इस कार्रवाई का दुकानदारों ने भी विरोध नहीं किया। सभी दुकानदार भी स्वयं ब्रांडिंग हटवाने के लिए तैयार हो गए। गौरतलब है की गलवान संघर्ष के बाद से देश के नागरिकों में चीन के प्रति बेहद नाराजगी है। जिसके चलते ही देश भर में लोग चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर रहे है। जिसके परिणाम स्वरुप ग्वालियर सहित देश भर में चीनी कंपनी के मोबाइल की बिक्री अब ना के बराबर रह गई है।



Updated : 27 Jun 2020 6:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top