नगर निगम ईको ग्रीन कर्मचारी मांगों को पूरा कराने बैठे हड़ताल पर, शहर में नही हो पा रहा कचरा कलेक्शन

X
By - Swadesh Web |12 July 2023 12:51 AM IST
Reading Time: ग्वालियर फूलबाग चौराहा पर ईको ग्रीन कर्मचारी मांगों को पूरा करने हड़ताल पैर बैठे हुए हैं। नगर निगम में दैनिक वेतनभोगी पद पर पदस्थ होने और साढ़े तीन साल का पीएफ जमा करने की मांग कर रहे हैं।
ग्वालियर/सिटी रिपोर्टर। ग्वालियर फूलबाग चौराहा पर ईको ग्रीन कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। वह नगर निगम में दैनिक वेतनभोगी पद पर पदस्थ होने और साढ़े तीन साल का पीएफ जमा करने की मांग कर रहे है। नगर निगम के अधिकारियों ने कर्मचारियों से बात की है लेकिन वह हड़ताल खत्म नहीं कर रहे हैं। और इनकी मांग पूरी करना नगर निगम के लिए संभव नहीं हैं। ऐसे शहर में कचरा कलेक्शन बंद हो गया है। जबकि शहर स्वच्छ सर्वेक्षण के मुहाने पर खड़ा है।
शहर में नहीं हो पा रहा कचरा कलेक्शन
वहीं केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता की परीक्षा की शुरूआत कर दी है। एक जुलाई से सिटीजन फीडबैक का क्रम शुरू हो चुका है। ऐसे में कर्मचारियों का हड़ताल पर बैठना नगर निगम के लिए सिरदर्द बन चुका है। ईको ग्रीन कर्मचारियों का कहना है कि जबतक उनकी मांग पूरी नही हो जाती वह हड़ताल करते रहेंगे।
जगह जगह लगे गंदगी के ढ़ेर
Next Story
