Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > मप्र को जल्द मिलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन, दिल्ली से खजुराहो के बीच होगा संचालन

मप्र को जल्द मिलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन, दिल्ली से खजुराहो के बीच होगा संचालन

मप्र को जल्द मिलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन, दिल्ली से खजुराहो के बीच होगा संचालन
X

ग्वालियर,न.सं.। विधनसभा चुनाव से पहले मप्र को एक ओर वंदे भारत की सौगात मिल सकती है। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रानीकमलापति से निजामुद्दीन के बीच पहली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई दी। अब आने वाले दिनों में दिल्ली से झांसी होते हुए खजुराहो तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसकी घोषणा पिछले फरवरी माह रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने की थी। सूत्रों की मानें तो घोषणा को अमलीजामा पहनाने की तैयारियां तेजी से जारी हैं। इस ट्रेन के चलने से क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही यात्रियों की सहूलियतें भी बढ़ेंगी।

इसके लिए जल्द ही दिल्ली-आगरा रेल खंड पर वंदे भारत का ट्रायल होगा। यह ट्रायल मई के पहले या फिर चौथे सप्ताह में होगा। ट्रेन को 150 से 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया जाएगा। दिल्ली खंड पर अब तक वंदे भारत के दो ट्रायल हो चुके हैं। पहला ट्रायल सितंबर 2022 में हुआ था।

पूरी तरह से स्वदेश है ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से स्वदेशी है। यह देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है। साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। अप्रैल में झांसी रेल मंडल के दौरे के दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने खजुराहो को वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने की घोषणा की थी। रेल मंत्री की घोषणा को मूर्त रूप देने की तैयारी है। माना जा रहा है ये ट्रेन दिल्ली से खजुराहो के बीच झांसी होते हुए चलाई जाएगी। दिल्ली से खजुराहो के बीच छह सौ किलोमीटर की दूरी में इस ट्रेन का केवल तीन स्टेशनों पर आगरा ग्वालियर व झांसी में ठहराव होगा। इस ट्रेन का झांसी से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। हालांकि, रूट अभी तय नहीं किया गया है।

अभी देश में 11 वंदे भारत चल रही है

  • -सेमी हाईस्पीड ट्रैक में अधिकतम 190 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेनें चल सकती हैं।
  • -देश में अभी 11 वंदे भारत चल रही हैं। 12वीं वंदे भारत अजमेर रेल खंड पर चलने जा रही हैं। 13वीं और 14वीं वंदे भारत का ट्रायल चल रहा है।
  • -यह ट्रायल अलग-अलग रेल खंड में हो रहा है। इन्हीं में से एक वंदे भारत का ट्रायल दिल्ली से आगरा रेल खंड में होगा।
  • -इसमें से एक ट्रेन खजुराहो को मिल सकती है।
  • -ट्रेनों के ट्रायल के लिए दिल्ली खंड सबसे अच्छा ट्रैक है।
  • -गतिमान एक्सप्रेस का ट्रायल वर्ष 2016 में किया गया था।
  • -पहली वंदे भारत का ट्रायल सितंबर 2022 और दूसरी वंदे भारत का मार्च 2023 में किया गया।

Updated : 1 May 2023 8:35 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top