Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

बेबी डॉल, चिटिया कलाइयां पर यूथ का हाईवोल्टेज डांस, मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति

बेबी डॉल, चिटिया कलाइयां पर यूथ का हाईवोल्टेज डांस, मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति


बेबी डॉल चिटिया कलाइयां पर यूथ का हाईवोल्टेज डांस मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति

ग्वालियर,न.सं.। मीत ब्रदर्स (मनमीत सिंह और हरमीत सिंह) जब अपने जोशीले अंदाज में मंच पर आए तो युवा परीक्षा परिणाम का तनाव भूलकर उनकी धुनों पर मस्ती में झूम उठे। मीत ब्रदर्स की ऊर्जावान प्रस्तुति ने युवाओं में जोश भर दिया। मौका था शुक्रवार को ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में आयोजित समय फेस्टीवल के समर नाइट का। खासतौर पर शहरवासियों के लिए आयोजित इस समर नाइट में मीत ब्रदर्स की म्यूजिक बीट्स पर युवा मस्ती से झूम रहे थे। बेबी डॉल में सोने दी... और चिटिया कलाइयां जैसे हिट्स गीतों पर जब मीत ब्रदर्स की जोड़ी ने प्रस्तुति दी तो वहां उपस्थित प्रत्येक युवा में जबर्दस्त ऊर्जा नजर आई। वे भी साथ-साथ हिट नंबर्स पर डांस करने लगे।

कार्यक्रम से पहले पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि आज से 25 साल पहले गायक अभिजीत सिंह, उदित नारयण ने इसी स्टेडियम में प्रस्तुति दी थी। आज यहां पर प्रस्तुति देकर काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में तीन से चार फिल्मों में उनके गाने आने वाले है।इस अवसर पर जीडीसीए के अध्यक्ष प्रशांत मेहता, जीडीसीए के उपाध्यक्ष महान आर्यमन, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, सुरेन्द्र शर्मा सहित शहर अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

खुशबू ग्रेवाल ने दी शानदार प्रस्तुति

गायिका खुशबू ग्रेवाल के गीतों पर शहरवासी जमकर झूमे। उन्होनें गली में मारे छोरे, धीरे-धीरे से मेरी जिंगी में आना सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी

Related to this topic: