कचरे के निस्तारण के लिए कंपनी ने मशीने लगाना शुरु किया

कचरे के निस्तारण के लिए कंपनी ने मशीने लगाना शुरु किया
X
कंपनी को इस कचरे का निस्तारण करने में आठ से 10 महीने का समय लगेगा।

ग्वालियर,न.सं.। केदारपुर स्थित लैंडफिल साइट पर 15 साल से डंप हो रहे टनों कचरे के निस्तारण के लिए दिल्ली की कंपनी ने मशीनरी लगाने का काम शुरू कर दिया है। बीते अक्टूबर माह में सिविल स्ट्रक्चर बनाने की शुरूआत की गई थी और यह काम अब पूरा हो चुका है। अब कंपनी ने यहां दो ट्रामल, व्हे ब्रिज सहित मशीनरी इंस्टाल करना शुरू कर दिया है। मशीनों के संचालन के लिए बिजली कनेक्शन का भी आवेदन कर दिया गया है। कनेक्शन मिलते ही मशीनों को चलाकर डंप साइट पर पड़े कचरे के खात्मे की शुरूआत कर दी जाएगी। कंपनी को इस कचरे का निस्तारण करने में आठ से 10 महीने का समय लगेगा।

केदारपुर पर लगभग 33 करोड़ रुपए के बजट से कचरे का निस्तारण किया जाना है। कंपनी को खाली पड़ी जमीन पर पार्क भी विकसित करना होगा। दरअसल, नगर निगम की लैंडफिल साइट पर पिछले 15 वर्षों से लगातार शहर से निकलने वाला कचरा डंप किया जा रहा है। शहर में प्रतिदिन 400 टन कचरा निकलता है। इसमें कई प्रकार का कचरा मिक्स रहता है। इसमें से उपयोगी कचरे को हटाकर उनका विभिन्न स्थानों पर प्रयोग किया जाना है। जैविक कचरे से खाद बनाई जानी है, वहीं प्लास्टिक के विभिन्न प्रकार के कचरे का उपयोग दूसरे कार्यों में किया जाना है। फिलहाल केदारपुर लैंडफिल साईट पर ये सारे कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसके कारण लैंडफिल साइट पर पहुंचे मिक्स कचरे को पूरी तरह से अलग नहीं किया जा पा रहा है। इससे वहां कचरे के बड़े-बड़े ढेर इक_े हो गए हैं। इस कचरे के निस्तारण के लिए नगर निगम ने 33.16 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की थी। दो बार टेंडर प्रक्रिया करने के बाद में दिल्ली की दयाचरण कंपनी को पात्र पाया गया। कंपनी ने 13 प्रतिशत बिलो रेट में टेंडर लिया है। अब कंपनी को 300 दिन के अंदर सात लाख क्यूबिक टन कचरे का निस्तारण कर लैंडफिल साइट को साफ करना होगा।

Tags

Next Story