Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर : आज से शाम सात बजे तक खुलेंगे बाजार, रात्रि 10 बजे से रहेगा कफ्र्यू

ग्वालियर : आज से शाम सात बजे तक खुलेंगे बाजार, रात्रि 10 बजे से रहेगा कफ्र्यू

ग्वालियर : आज से शाम सात बजे तक खुलेंगे बाजार, रात्रि 10 बजे से रहेगा कफ्र्यू
X

ग्वालियर, न.सं.। प्रशासन ने आमजन की राहत को और अधिक बढ़ा दिया है। गुरुवार से शहर के बाजार दोपहर दो बजे के स्थान पर अब शाम सात बजे तक खुलेंगे। पूर्व की भांति रात्रि 10 बजे से सुबह पांच बजे तक शहर में कफ्र्यू रहेगा। शहर के रेस्टोरेंट से होम डिलेवरी दी जाएगी। इस प्रकार के आदेश बुधवार को एडीएम किशोर कन्याल ने जारी किए हैं। शहर के सभी बाजार सुबह छह बजे से खोले जा सकेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार दूध, ब्रेड, टोस्ट, अण्डे, किराना, सभी बाजार, शॉपिंग माल्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, मेडिकल, धार्मिक स्थल, निजी कार्यालय खुले रहेंगे। नगर निगम सीमा क्षेत्र में यात्री बस, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, टैम्पो, ओला, ऊवर आदि का परिचालन होगा। शहर की सब्जी मंडी बुधवार की तरह गुरुवार के दिन भी तय समय पर खुलेंगी। इसके साथ ही ग्वालियर जिले के अंतर्गत सभी पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। कन्टेनमेंट जोन में लॉकडाउन 31 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। इन क्षेत्रों में केवल आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति की जाएगी। आपात स्थिति के लिए व्यक्तियों का आवागमन छोड़कर आमजन का प्रवाह प्रतिबंधित रहेगा।

Updated : 9 July 2020 1:01 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top