कर्नाटक की तर्ज पर जीतेंगे मध्य प्रदेश: राज बब्बर

कर्नाटक की तर्ज पर जीतेंगे मध्य प्रदेश: राज बब्बर
X
कर्नाटक में भी छल कपट और खरीद-फरोख्त कर सरकार तोड़ी थी यहां भी यही हुआ।

ग्वालियर,न.सं.। पूर्व सांसद राज बब्बर ने कहा कि कर्नाटक की तर्ज पर कांग्रेस मप्र भी जीतेगी। उन्होंने कहा कि मैं यह जो बदलाव की भावना देख रहा हूं उसमें जोश भी है, गुस्सा भी है और भावनाएं भी। कर्नाटक में भी छल कपट और खरीद-फरोख्त कर सरकार तोड़ी थी यहां भी यही हुआ। कर्नाटक की जनता ने मुंहतोड़ जवाब देकर कांग्रेस को दोगुनी सीट देकर सरकार बना दी अब मप्र में भी ऐसा ही होता दिख रहा है।

पूर्व सांसद और फिल्म स्टार राज बब्बर ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए रोप वे नहीं बनने पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बिना तंज कसा। उन्होंने कहा कि यहां पहले रोप-वे के लिए भूमिपूजन हुआ था, इसके साथ ही उन्होंने पर्यटन के नाम पर महल मे चाट खाने की बात कही।

राज बब्बर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम लेते हुए कहा कि मुझे उन पर तरस आता है। पिछली बार उनका चेहरा पार्टी ने हटा दिया था, लेकिन ऊपर बैठे लोगों ने फैसला कर उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया था। इस बार तो किसी पर भरोसा ही नहीं है। केंद्रीय मंत्री, सांसद को भी यहां (विधानसभा चुनाव में) पटक दिया। बेचारे, उनका डिमोशन कर दिया वो अपनी जमीन खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

Tags

Next Story