Home > मनोरंजन > धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने मनाया 55वां जन्मदिन, डॉ नेने से ऐसे हुई शादी...

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने मनाया 55वां जन्मदिन, डॉ नेने से ऐसे हुई शादी...

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने मनाया 55वां जन्मदिन, डॉ नेने से ऐसे हुई शादी...
X

मुंबई। धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की अदाओं का हर कोई दीवाना है। सोशल मीडिया पर आज भी उनकी करोड़ों में फैन फोलोइंग है। 15 मई को अपना 55वां जन्मदिन मना रही माधुरी आज बेशक श्रीराम नेने के दिल की धड़कन हैं, लेकिन एक वक्त कई बड़े सुपरस्टार माधुरी को अपना हमसफर बनाना चाहते थे। आज हम आपको माधुरी की शादी से पहले का एक मजेदार किस्सा बताने जा रहे हैं। श्रीराम नेने के साथ शादी से पहले माधुरी का रिश्ता मशहूर गायक सुरेश वाडेकर के पास गया था, लेकिन उन्होंने इस रिश्ते को ठुकरा दिया था।

हालांकि, सुरेश वाडेकर माधुरी दीक्षित से 12 साल बड़े थे। लेकिन, माधुरी के पेरेंट्स इस रिश्ते में काफी इंटरेस्टेड थे और वे यह भी चाहते थे कि माधुरी फिल्मों से दूर ही रहे तो अच्छा है। इसीलिए वे जल्द से जल्द माधुरी की शादी करवाना चाहते थे। इसी दौरान माधुरी का रिश्ता सुरेश वाडेकर के पास आया। हालांकि, उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि लड़की बहुत दुबली-पतली है। सुरेश वाडेकर द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद चिंतिंत माधुरी के पेरेंट्स को लगने लगा था कि अगर उनकी बेटी ने फिल्मों में ज्यादा काम कर लिया तो उसकी शादी में दिक्कतें आएंगी।

नेने से हुई शादी -

इसी दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए माधुरी की मुलाकात अमेरिका निवासी डॉक्टर श्रीराम नेने से हुई, लेकिन नेने उनके साथ एक आम लड़की की तरह ही पेश आए। एक इंटरव्यू में माधुरी ने खुद बताया था कि नेने को फेमस एक्ट्रेस माधुरी से नहीं, बल्कि सिर्फ माधुरी से ही प्यार हुआ था। 1999 में हुई उनकी शादी पूरी तरह से अरेंज्ड थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सगाई के बाद श्रीराम घर पर माधुरी दीक्षित की फिल्मों की सीडी लेकर आए और पहली बार उनकी फिल्में देखी। दूसरों का दिल चुराने वाली धक-धक गर्ल नेने की इसी सादगी पर ही अपना दिल हार गईं थी। दोनों आज हैपिली मैरिड लाइफ जी रहे हैं। दोनों के दो बेटे रियान और एरिन नेने हैं।

रियल्टी शो में जज की भूमिका -

बड़े पर्दे के साथ-साथ माधुरी छोटे पर्दे पर भी नजर आती रहती हैं। वह रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' और 'डांस दीवाने' की जज हैं। माधुरी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। उन्होंने पिछले साल अपना यूट्यूब चैनल भी लांच किया था। माधुरी दीक्षित को फिल्मों में उनके सराहनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने साल 2008 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया।

Updated : 12 Oct 2021 10:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top