प्रेमिका के बाद प्रेमी ने भी सागरताल में कूदकर दी जान
स्वदेश डेस्क | 26 Jun 2020 8:47 AM GMT
X
X
ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में स्थित सागरताल में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से हलचल बढ़ गई। युवक पिछले 5 दिनों से लापता था। परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद से पुलिस तलाश कर रही थी। युवक के मोबाइल की लोकेशन सागरताल के पास तक ही मिली थी।सी सागरताल में पुलिस को दो दिन पहले एक युवती का शव मिला था।पुलिस का मानना है कि मामला प्रेमप्रंसग का हो सकता है।
जानकारी के अनुसार राजा पुत्र राजू खान उम्र 23 साल निवासी लक्कडखाना का शव आज सागरताल में तैरता हुआ मिला। युवक के लापता होने के बाद से आखरी लोकेशन भी पुलिस को सागरताल के पास मिल रही थी। पुलिस ने मामले की जांच पडताल शुरू कर दी है। यही दो दिन पहले एक युवती नजबीन खान का शव मिला था।मामला प्रेम प्रंसग का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Updated : 27 Jun 2020 6:15 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire