Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > दो वर्ष के बाद धूमधाम से मनेगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

दो वर्ष के बाद धूमधाम से मनेगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

चल समारोह में सात ब्राह्मण निकलेेंगे सप्तऋषि के रूप में

दो वर्ष के बाद धूमधाम से मनेगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
X

ग्वालियर, न.सं.। कोरोना संक्रमण के दो वर्ष बाद अक्षय तृतीया के अवसर पर तीन मई को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन रामकुई स्थित श्री परशुरामेश्वर मंदिर पर सुबह 10 बजे से भगवार श्री परशुराम जी का सामूहिक पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर 75 वर्ष से अधिक आयु के 251 वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान होगा। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में चर्चा करते हुए भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति के किशन मुदगल और रामबाबू कटारे ने संयुक्त रूप से दी।

उन्होंने बताया कि भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर निकाले जाने वाले परंपरागत चल समारोह के लिए इस वर्ष के संयोजक प्रेम पचौरी, मनोज भार्गव और महिला संयोजिका के रूप में डॉ. वंदना शर्मा को चुना गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही चल समारोह निकाला जाएगा। इस बार निकलने वाला चल समारोह कुछ हटकर होगा। इसमें सात ब्राह्मणों को सप्तऋषि के प्रतीक रूप में निकाला जाएगा। चल समारोह अचलेश्वर मंदिर से शुरू होकर महाराज बाड़ा पर संपन्न होगा। जन्मोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर सासंद विवेक शेजवलकर, मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरू आ आदि गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता में महेश मुदगल, अशोक पटसारिया, पवन मिश्रा, ममता कटारे, भूपेन्द्र प्रेमी, राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Updated : 21 April 2022 5:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top