ग्वालियर में भवन निर्माण की अनुमति के नाम पर नगर निगम कर्मचारी ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

ग्वालियर। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने आज नगर निगम के एक कर्मचारी को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त की टीम आरोपी निगम कर्मी को गोले का मंदिर थाने लेकर पहुंची और जरूरी कानूनी कार्रवाई की। दीनदयाल नगर में रहने वाले पूर्व सैनिक की शिकायत की पर लोकायुक्त ने ये कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, दीनदयाल नगर में रहने वाले फरियादी राकेश सिंह सिकरवार पूर्व सैनिक है। उनका डीडी नगर में एक प्लॉट पड़ा हुआ,जिस पर भवन निर्माण के लिए नगर निगम से अनुमति के लिए आवेदन किया था। यहां पदस्थ जोनल ऑफिसर उत्पल सिंह ने काम के बदले 30 हजार रूपए रिश्वत की मांग की। शुरुआत में पूर्व सैनिक ने देने से इंकार कर दिया, बाद में 15 हजार रूपए में डील हुई। जिसमें से पांच हजार का भुगतान पूर्व में कर दिया गया था और शेष के लिए उत्पल सिंह ने अपने अधीनस्थ आउट सोर्स कर्मचारी राकेश सिंह को 10 हजार रूपए लेने के लिए गोले का मंदिर भेजा। यहां लोकायुक्त ने रूपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उत्पल सिंह को मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस ने विवेक तोमर और उतपल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
