Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > 12 हजार कमाने वाला पंचायत सचिव निकला करोड़पति

12 हजार कमाने वाला पंचायत सचिव निकला करोड़पति

12 हजार कमाने वाला पंचायत सचिव निकला करोड़पति
X

ग्वालियर। प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी -कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही का क्रम जारी है। ऐसे सी जिले भितरवार क्षेत्र में एकपंचायत सचिव के पास आय से अधिक संपत्ति मिली है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा कार्यवाही कर संपत्ति की जाँच की गई। जिसमें ये खुलासा हुआ। पंचायत सचिव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, भितरवार जनपद की पंचायत सचिव शैलेन्द्र सिंह जाट के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस को आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने कल शुक्रवार सुबह 5 बजे पंचायत सचिव के घर छापा मारा था। लोकायुक्त पुलिस ने इस करवाई के दौरान जब में पंचायत सचिव के घर से प्राओत दस्तावेज खंगाले तो सभी आश्चर्यचकित रह गए।12 हजार रूपए वेतन प्राप्त करने वाला सचिव करोड़पति निकला।

13 लाख मिला वेतन -

पंचायत सचिव के पास मकान, प्लॉट के कागजात के साथ ही सोने चांदी के आभूषण भी मिले हैं।इसके अलावा 80 ग्राम सोना(Gold), 390 ग्राम चांदी और 7 लाख से अधिक की नगदी भी बरामद की गई है। कुल संपत्ति का बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ रूपए आँका गया है। बताया जा रहा है की शैलेन्द्र सिंह ने साल 2008 में पंचायत सचिव की नौकरी शुरू की थी। उन्हें 12 हजार रूपए मासिक वेतन मिलता है। इस हिसाब से अब तक उन्हें करीब 13 लाख रुपए का वेतन प्राप्त हुआ है। जबकि लोकायुक्त की कार्यवाही में पास 1 करोड़ से अधिक संपती मिली है।









Updated : 12 Oct 2021 11:09 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top