ग्वालियर में शुरू हुआ 60 घंटे का लॉकडाउन, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

X
By - स्वदेश डेस्क |9 April 2021 7:53 PM IST
Reading Time: भोपाल। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए आज शाम 6 बजे से सभी जिलों में 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है। शुक्रवार शाम से लगा ये लॉकडाउन सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं कोछोड़कर सभी कुछ बंद रहेगा।
इसी कड़ी में ग्वालियर शहर में भी शाम होते ही लॉकडाउन शुरू हो गया है। जिसका असर सड़कों पर साफ़ नजर आ रहा है। सभी बड़े -छोटे बाजार और दुकानें घड़ी में 6 बजते ही बंद हो गई। देर शाम ऑफिस से घर जाने वाली एक - दो गाड़ियां ही सड़कों पर नजर आ रही है।
Next Story
